मनप्रीत मोनिका सिंह अमेरिका की पहली महिला सिख जज बनीं:बोलीं-हमने कर दिखाया मां, कोर्ट रूम सेरेमनी के लिए भर गया

मनप्रीत मोनिका सिंह अमेरिका की पहली महिला सिख जज बनीं:बोलीं-हमने कर दिखाया मां,  कोर्ट रूम सेरेमनी के लिए भर गया

भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह अमेरिका की पहली महिला सिख जज बनी हैं। वो टेक्सास राज्य के हैरिस काउंटी में जज के तौर पर अपनी सेवाएं देंगी। जज चुने जाने के बाद मोनिका ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने लिखा- मां हमने कर दिखाया, सिविल कोर्ट जज बनकर हैरिस काउंटी के लोगों के लिए काम करना मेरे लिए गर्व की बात होगी।

मोनिका के जज बनने के लिए रखी गई सेरेमनी के दौरान पूरा कोर्ट रूम लोगों से खचाखच भर गया था।

एक दिन ऐसा होगा जब किसी सिख का जज बनना आम बात होगी

जज बनने के बाद मोनिका ने कहा- ये एक ऐतिहासिक पल है। एक दिन ऐसा आएगा जब किसी महिला और सिख का जज बनना आम बात हो जाएगी। मैं अपने 20 साल के अनुभव का अच्छा इस्तेमाल करूंगी। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि पढ़ते हुए बच्चों के लिए जरूरी है कि वो ये देख पाएं कि अब वो ऐसे प्रोफेशन की तरफ भी जा सकते हैं जो पहले उनकी अप्रोच से बाहर थे।

मोनिका के जज बनने के सेरेमनी का नेतृत्व करने वाले जज भी भारतीय मूल के रवि सांडिल थे। सांडिल ने कहा- यह पल अमेरिका में सिख समुदाय के लिए बेहद अहम है। मनप्रीत केवल न सिर्फ सिख समुदाय, बल्कि अश्वेत महिलाओं के लिए भी एक रोल मॉडल होंगी

अमेरिका में करीब 5 लाख सिख लोग रहते हैं

मोनिका मनप्रीत सिंह अमेरिका के ह्यूसटन में पैदा हुई थीं। वो अब अपने पति और दो बच्चों के साथ बेलेयर में रहती हैं। सिख दुनिया का 5वां सबसे बड़ा धर्म है।अमेरिका में सिख समुदाय के करीब 5 लाख लोग रहते हैं। इसके बावजूद अमेरिका में कोई महिला सिख जज नहीं थी।


 v8jt1n
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *