भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में:कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी के साथ महिलाएं चली

 भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में:कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी के साथ महिलाएं चली

हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में यात्रा कुरुक्षेत्र में चल रही है। यात्रा सोमवार सुबह खानपुर कोलियां से शुरू हुई। जिसके बाद दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर त्योडा में सरदार जी ढाबा पर टी-ब्रेक के लिए रुकी है। यहां करीब 40 मिनट तक राहुल गांधी ने चाय-नाश्ता के साथ महिलाओं से चर्चा की। अब शाहबाद के रेस्ट हाउस में मॉर्निंग ब्रैक चल रहा है। दोपहर बाद यात्रा फिर से शुरू होगी, जिसमें किसान नेता राकेश टिकैत व युद्धवीर सिंह के अलावा अन्य शामिल होंगे।

राहुल गांधी की यात्रा आज लेडीज स्पेशल है। इसमें भारी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। कांग्रेस की तरफ से अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को इसमें शामिल होने की अपील की गई है।

इससे पहले यात्रा पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र कवर कर चुकी है। कुरुक्षेत्र में कल देर शाम राहुल गांधी ने ब्रह्मसरोवर पर तीर्थपूजन और महाआरती में भी हिस्सा लिया।

कल पूर्व आर्मी चीफ से मुलाकात के बाद राहुल बोले

भारतीय सेना देश का गौरव है जो हर विपरीत परिस्थिति का सामना करते हुए देश की रक्षा के लिए तत्पर रहती है। जब भारत की सरहदों की सुरक्षा की बात आती है, तो उनकी राय सबसे ज़्यादा मायने रखती है। इस क्षेत्र में उनका अनुभव और प्रशिक्षण उन्हें सर्वश्रेष्ठ बनाता है, और सालों की राष्ट्र सेवा का परिचय देता है।

आज के हालात देख कर उन्हें सिर्फ सरहदों की ही नहीं, देश की आंतरिक परिस्थितियों की भी चिंता हो रही है। भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ कर वो यह संदेश देना चाहते हैं कि अगर हमारी एकता की बुनियाद मज़बूत होगी तो देश सशक्त होगा।

भारत के पूर्व चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, जनरल दीपक कपूर के नेतृत्व में वरिष्ठ पूर्व सेना अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल से मिलने का मौका मिला, जिनमें लेफ्टिनेंट जनरल आरके हुड्डा, लेफ्टिनेंट जनरल वीके नरूला, एयर मार्शल पीएस भंगू, मेजर जनरल सतबीर सिंह चौधरी, मेजर जनरल धर्मेंद्र सिंह, कर्नल जितेंद्र गिल, कर्नल पुष्पेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल डीडीएस संधू, मेजर जनरल बिशंबर दयाल और कर्नल रोहित चौधरी शामिल थे।

साथ ही पैरामिलिट्री बल के पूर्व अधिकारी, एच आर सिंह, सुरेश कुमार, रणबीर सिंह, वी एस कदम और काली राम से भी मिलने का मौका मिला।

ब्रह्मसरोवर पर महाआरती के बाद बोले राहुल

आज कुरुक्षेत्र में ब्रम्ह सरोवर की आरती का सौभाग्य मिला। भारत की प्रगति की कामना दिल में लेकर, कल्पना से परे इस मनोरम स्थल को मेरा नमन!

अंबाला में सुबह 6 बजे शुरू होगी यात्रा

10 जनवरी की सुबह 6 बजे से अंबाला के शाहपुर से यात्रा शुरू होगी। यहां से जंडली पुल, सिविल अस्पताल अंबाला सिटी, प्रेम नगर होते हुए 10 बजे फिलाडेल्फिया अस्पताल अंबाला सिटी पहुंचेगी। इसके पश्चात यहां से चलकर साढ़े 3 बजे हरियाणा-पंजाब सीमा (शंभू बॉर्डर से) पंजाब में एंट्री करेंगे।

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में राहुल गांधी रविवार शाम को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने पहले ब्रह्मसरोवर मंदिर में पहले तीर्थ पूजन किया। इसके बाद महाआरती में हिस्सा लिया। पराशक्ति वेद पाठशाला संचालक पंडित बलराम गौतम ने राहुल गांधी को विशेष पूजा कराई

राहुल गांधी ने बहु समाना में प्रेस कान्फ्रेंस की। यहां राहुल ने कहा कि कांग्रेस तपस्वियों का संगठन है। वहीं RSS और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबरन पूजा करवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह देश तपस्वियों का है, पुजारियों का नहीं


 byoa47
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *