घना कोहरा उत्तर भारत में, घटी विजिबिलिटी:MP के नौगांव में पारा -1 डिग्री, 5 राज्यों में कल से होगी कम शीतलहर

 घना कोहरा उत्तर भारत में, घटी विजिबिलिटी:MP के नौगांव में पारा -1 डिग्री, 5 राज्यों में कल से होगी कम शीतलहर

उत्तर भारत के आधे से ज्यादा इलाकों में भीषण शीतलहर जारी है। यूपी, बिहार और पंजाब के कई इलाकों में दृश्यता ना के बराबर रही। मौसम विभाग ने बताया, दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 से 25 मीटर तक दर्ज की गई है। सोमवार सुबह पंजाब के बठिंडा, राजस्थान के गंगानगर, यूपी के आगरा और लखनऊ में दृश्यता शून्य रही।

मध्यप्रदेश का नौगांव सबसे ठंडा रहा, यहां पारा माइनस एक पहुंच गया। वहीं, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश में 10 जनवरी यानी कल से सर्दी कम होगी।

आगे मौसम कैसा रहेगा

उत्तरी हिमालयी क्षेत्र में मंगलवार की शाम को एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसके कारण पूरे उत्तर भारत, मध्य भारत के न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में तीन दिन बाद तापमान में गिरावट हो सकती है।

कोहरे की वजह से उत्तर भारत में 29 ट्रेनें लेट चल रही हैं।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारी कोहरे की वजह से 15 फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह दो हादसे हुए। इनमें 8 की मौत हो गई

एमपी में अगले 24 घंटे: राज्य में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सोमवार को भी ठंड और शीतलहर जारी रहेगी। इसके साथ ही राज्य के उत्तरी इलाकों में कोहरा भी रहेगा। अगले 4 दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज प्रदेश के ग्वालियर-चंबल के इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे: राज्य के कई इलाकों में रविवार को अधिकतम तापमान पारा 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। सबसे ज्यादा खरगोन में 30 डिग्री, मंडला में 28 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में दिन का पारा डेढ़ डिग्री चढ़कर 24.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, तो इंदौर में दिन में ठंडक रही। यहां पर दिन का पारा 1 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा लुढ़क कर 24.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान सबसे कम नरसिंहपुर में 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मैदानी इलाकों की बात करें, तो नौगांव देश का सबसे ठंडा रहा। यहां शनिवार-रविवार की रात का पारा 0 से नीचे माइनस 1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया

राजस्थान में अगले 24 घंटे: राजस्थान के सीकर जिले के मौसम में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला। शीतलहर का असर कम होते ही सीकर में तापमान जमाव बिंदु के ऊपर पहुंच गया। सुबह सीकर जिले के ज्यादातर इलाकों में बादल भी छाए रहे। फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया है। चूरू में अगले तीन दिन शीतलहर जारी रहेगी। साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, 13 जनवरी के बाद फिर नए विक्षोभ से तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे: राजधानी जयपुर में रविवार को दिन और रात के तापमान में उछाल दर्ज की गई। तापमान में हुई बढ़ोतरी के चलते यहां दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया, लेकिन रात का तापमान अभी भी सामान्य से कम दर्ज किया गया। उधर चूरू में तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में अगले 24 घंटे: राजधानी दिल्ली के लोगों पर सर्दी, कोहरे और प्रदूषण का अटैक जारी है। लगातार पांचवें दिन सोमवार को भी शीतलहर जारी है। कई इलाकों में तापमान 3 डिग्री पहुंच गया। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 25 मीटर तक दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए दिल्ली ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि मंगलवार से थोड़ी सर्दी कम हो सकती है। दिल्ली के ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों में 15 जनवरी तक छुट्टी बढ़ा दी गई है।

वहीं इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण शारजाह से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। साथ ही खराब मौसम के चलते 15 फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी।

पिछले 24 घंटे: सफदरजंग वेधशाला में रविवार को 1.9 डिग्री के मुकाबले न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लोधी रोड, आयानगर और रिज के मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री, 3.2 डिग्री और 3.3 डिग्री दर्ज किया गया।


 7qirm6
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *