खुलासे प्रिंस हैरी की किताब के:मां के मरने पर पिता चार्ल्स ने नहीं लगाया गले, भाई विलियम ने पहचानने से कर दिया था इनकार

खुलासे प्रिंस हैरी की किताब के:मां के मरने पर पिता चार्ल्स ने नहीं लगाया गले, भाई विलियम ने पहचानने से कर दिया था इनकार

प्रिंस हैरी की बायोग्राफी स्पेयर रिलीज होने से पहले ही चर्चाओं में घिर गई है। दरअसल ये किताब 10 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन उसके पहले ही इसके कुछ हिस्से लीक हो गए हैं।

इससे न सिर्फ प्रिंस हैरी की जिंदगी के खुलासे हो रहे हैं बल्कि पूरे ब्रिटिश घराने के राजों पर से पर्दा उठ रहा है। स्पेयर के लीक हुए नए हिस्से में प्रिंस हैरी के अफगानिस्तान में बिताए समय से लेकर उनकी पर्सनल जिंदगी से जुड़ी कई बातें सामने आई है.

प्रिंसेस डायना के मरने पर किंग चार्ल्स ने उन्हें गले नहीं लगाया

प्रिंस हैरी ने स्पेयर में लिखा है कि जब प्रिंसेस डायना यानी उनकी मां की मौत हुई तो किंग चार्ल्स ने उन्हें गले तक नहीं लगाया। चार्ल्स ने सोते हुए प्रिंस हैरी को उठाया और कहा उनकी मां का एक्सीडेंट हुआ है। हैरी ने अपनी मां की मौत के बाद पेरिस की उस जगह पर कार चलाई ताकि उनकी मौत के बारे में कुछ पता चल सके, लेकिन वहां जाकर वो और उलझ गए और उनके मन में कई तरह के सवाल चलने लगे।

हैरी ने किताब में यह भी लिखा है कि प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम को कैमिला पसंद नहीं थीं। दोनों भाईयों ने अपने पिता यानी किंग चार्ल्स से कहा था कि वो उनसे शादी न करें। उन्हें डर था कि कैमिला उनकी सौंतेली मां बनाकर उन्हें परेशान करेंगी। किताब में यह भी बताया है कि कैमिला ने दोनों भाईयों से अलग- अलग मुलाकात की थीं।

एटोन कॉलेज में प्रिंस विलियम ने कहा था- तुम मुझसे यहां बात नहीं करोगे

हैरी ने किताब में यह भी लिखा है कि जब वो पहली बार एटोन कॉलेज गए तो पहले से वहां पढ़ रहे प्रिंस विलियम को यह अच्छा नहीं लगा था।

किताब के मुताबिक प्रिंस विलियम ने उन्हें कहा, यहां तुम मुझे नहीं जानते हैरोल्ड (प्रिंस हैरी का पूरा नाम) और मैं तुम्हें नहीं जानता हूं। अभी तक मेरे दो साल यहां अच्छे से गुजरे हैं। मुझ पर छोटे भाई का बोझ नहीं रहा है। जो अपने सवालों से और मेरे सोशल सर्किल में दखल अंदाजी करता हो।

इस पर प्रिंस हैरी ने प्रिंस विलियम से कहा था, भाई आप चिंता न करें, मैं भूल जाउंगा की मैं आपको जानता हूं। ​​​​​​

17 साल की उम्र में पहली बार कोकीन लिया

हैरी ने किताब में खुलासा किया है कि उन्होंने पहली बार 17 साल की उम्र में ड्रग्स लिए थे। किताब में लिखा है कि उन्होंने कई बार ड्रग्स लिए हैं पर कभी उसे इन्जॉय नहीं कर पाए। उन्होंने एटोन कॉलेज के बाथरूम में कैनाबिस लेने की बात को भी स्वीकार किया है।

किताब में उन्होंने पहली बार अपनी वर्जिनिटी लूज करने का किस्सा भी साझा किया है। उन्होंने लिखा है कि वो अनुभव उनके लिए काफी शर्मिंदगी भरा रहा। उस समय वो 17 साल के थे और जिस महिला से उन्होंने संबंध बनाए वो उम्र में उनसे काफी बड़ी थी

अफगानिस्तान में प्रिंस हैरी ने मारे थे 25 तालिबानी लड़ाके

किताब में प्रिंस हैरी ने बताया है कि साल 2012-13 में ब्रिटिश आर्मी में अपनी सेवा देते हुए उन्होंने 25 तालिबानियों को मार गिराया था। इस दौरान वो ब्रिटिश सेना के 6 मिशन में शामिल हुए थे।

प्रिंस हैरी ने लिखा, जब मैनें खुद को युद्ध में उलझा हुआ और तनाव में घिरा हुआ पाया तो मैनें उन 25 तालिबानियों को इंसान नहीं माना। मेरे लिए वो शतरंज के मोहरों के जैसे थे। जो बुरे थे और जिन्हें मारा जाना जरूरी था, इसके पहले कि वो अच्छे और बेगुनाह लोगों को मारें।

उन्होंने लिखा है कि उन लोगों को मारने पर वो खुद पर गर्व महसूस नहीं करते, लेकिन उन्हें इस पर शर्म भी नहीं आती है।

प्रिंस हैरी के खुलासे पर तालिबान समेत ब्रिटेन के मिलिट्री एक्सपर्ट्स ने प्रतिक्रिया दी

एक सीनियर तालिबानी अधिकारी अनस हक्कानी ने कहा कि अफगानिस्तान में मारे गए 25 मिलिटेंट्स चेस बोर्ड के टुकड़े नहीं थे बल्कि इंसान थे। उनके परिवार थे जो उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे।

अफगानिस्तान में ब्रिटिश फोर्स का नेतृत्व कर चुके रिटायर्ड कोलोनल रिचर्ड केम्प ने भी प्रिंस हैरी के इस खुलासे पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि किताब में इस तरह की जानकारियों का जिक्र करना लापरवाही है और ये ब्रिटेन की सेना पर हमले के लिए भड़कावे का काम कर सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रिंस हैरी ने किताब में दावा किया है कि ब्रिटेन की सेना अपने दुश्मनों को इंसान नहीं शतरंज के मोहरों की तरह समझती। ये दावा बिल्कुल गलत है।

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने खुलासा किया है कि बड़े भाई प्रिंस विलियम ने उन पर हमला किया था। 2019 में एक बहस के दौरान विलियम ने उनका कॉलर पकड़ा और फिर जमीन पर पटक दिया। हैरी कुत्ते के खाने के लिए रखे एक कटोरे पर गिर गए। उनके वजन से कटोरा टूट गया और उसके टुकड़े हैरी की पीठ में घुस गए। इससे हैरी की पीठ पर घाव हो गए। हैरी ने यह जानकारी अपनी ऑटोबायोग्राफी में दी है। उनकी ऑटोबायोग्राफी स्पेयर 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इससे पहले इंग्लैंड के गार्जियन अखबार ने किताब के कुछ अंश साझा किए हैं


 keybej
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *