सपा पूर्व MLA के जब्त 400 करोड़:झांसी पुलिस अब BMW, नीलाम मर्सिडीज और रेंज रोवर करेगी,पूर्व MLA झांसी जेल में है

सपा पूर्व MLA के जब्त 400 करोड़:झांसी पुलिस अब BMW, नीलाम मर्सिडीज और रेंज रोवर करेगी,पूर्व MLA झांसी जेल में है

समाजवादी सरकार में ऊंचा ओहदा रखने वाले पूर्व सपा विधायक दीप नारायण सिंह यादव पर इन दिनों पुलिस कहर बनकर टूट पड़ी है। वे 26 सितंबर से झांसी जेल में बंद है। अब पुलिस उनकी एक के बाद एक संपत्ति कुर्क कर रही है। इसमें उनकी बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, ओडी, रेंज रोवर जैसी महंगी लग्जरी गाड़ियां भी शामिल है।

उनके कुल 23 वाहन कुर्क किए गए हैं। इसमें से अभी तक एक वाहन बरामद हो पाया है, जबकि 22 वाहनों की पुलिस तलाश कर रही है। अब तक पुलिस पूर्व विधायक की 404 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कर चुकी है।

सिर्फ पजेरो गाड़ी बरामद हुई

गरौठा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की मंगलवार को पुलिस ने 237 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी। इसमें उनकी आलीशान कोठी, स्पेस मून सिटी कॉलोनी व जमीनों के अलावा 23 गाड़ियां भी शामिल थीं। इस 23 गाड़ियों में से सिर्फ एक कार पजेरो ही बरामद पाई है। बाकी 22 गाड़ियों की तलाश में कई थानों की पुलिस जुटी हुई है।

इनमें दो बीएमडब्ल्यू, दो फॉर्च्यूनर, एक मर्सिडीज, एक ऑडी व रेंज रोवर जैसी मंहगी गाड़ियों के अलावा जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर भी शामिल हैं। इन गाड़ियों की कीमत छह करोड़ से अधिक आकी गई है। यह गाड़ियां पूर्व विधायक, उनके परिजनों व कंपनी के नाम से संभागीय परिवहन कार्यालय में पंजीकृत हैं।

डेढ़ माह में 3 बार हो चुकी है कार्रवाई

16 सितंबर को कुख्यात लेखराज यादव को कन्नौज जेल से पेशी पर झांसी लाया गया था। आरोप है कि उसको पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश की गई। इसमें पूर्व विधायक दीपनारायण समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 26 अक्टूबर को पुलिस ने सभी 19 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया। इस मुकदमे को आधार बनाकर पुलिस ने नवंबर माह में पूर्व विधायक की 130 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी। मंगलवार को 237 करोड़ और फिर गुरुवार को 37 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई।

झांसी जेल से हो सकता है ट्रांसफर

सपा मुखिया अखिलेश यादव के दौरे के बाद से पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव पर प्रशासन और पुलिस का शिकंजा और भी कड़ा हो गया है। अखिलेश के दौरे के एक सप्ताह बाद उनकी दो बार संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। इसके अलावा अब उनका झांसी जेल से ट्रांसफर किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी इस बारे में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

जल्द ही बरामद की जाएंगी सभी गाड़ियां

मामले में झांसी एसएसपी राजेश एस का कहना है कि अपराध करके अर्जित की गई दीपनारायण सिंह यादव उर्फ दीपक की 23 गाड़ियां कुर्क की गईं हैं। इनमें से एक गाड़ी बरामद हुई है। बाकी 22 वाहनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इनको को कुर्क कर लिया जाएगा।


 aiuo5l
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *