भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में:करनाल में MLA किरण चौधरी को चोट लगी फिसलने से,राहुल गांधी ने पुलिस डॉग घुमाया

भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में:करनाल में MLA किरण चौधरी को चोट लगी फिसलने से,राहुल गांधी ने पुलिस डॉग घुमाया

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार यानी आज करनाल में चल रही है। यात्रा गांव कोहंड से सवा 2 घंटे की देरी से शुरू होकर कुटैल पहुंच चुकी है। यहां पर लंच ब्रैक चल रहा है। इसके बाद दोपहर 3 बजे फिर से यात्रा मधुबन से शुरू होगी। इससे पहले राहुल गांधी बीच में एक कबड्‌डी मैच में भी हिस्सा लेंगे।

सुबह करीब साढ़े 10 बजे यात्रा परल में एक ढाबा पर टी ब्रैक के लिए रुकी, जहां पर राहुल गांधी ने कड़ाके की ठंड में चाय की चुस्की के साथ लोगों से चर्चा की। यात्रा के दौरान राहुल गांधी डॉग लव भी नजर आया। पुलिस की डॉग स्क्वायड उनकी सुरक्षा के लिए पहुंची तो वह मधुबन पुलिस के स्मार्ट डॉग को पकड़कर चलने लगे।

इसी दौरान यात्रा में चलते हुए हरियाणा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता MLA किरण चौधरी को चोट लग गई। वह यात्रा में चलते वक्त फिसल गई। जिन्हें तुरंत उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बसताड़ा टोल पर किसानों से मिले

राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान बसताड़ा टोल प्लाजा पर पिछले कई दिनों से गन्ने के उचित भाव की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों से मुलाकात की। करीब 2 मिनट तक राहुल किसानों के बीच रहे। इस दौरान उनसे किसानों से जुड़े मुद्दों पर बात की। किसान समय सिंह संधू ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी के सामने अपनी दो मांगे रखी है। इसमें एक गन्ने का उचित भाव व दूसरी एमएसपी की गारंटी। राहुल गांधी ने दोनों मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। किसानों ने बसताड़ा टोल प्लाजा पर पिछले साल हुए लाठीचार्ज की भी जानकारी राहुल गांधी को दी। राहुल ने यात्रा की शुरूआत बच्चों से मुलाकात के साथ की।

करनाल में राहुल गांधी 24 किमी पैदल यात्रा करेंगे। बीच में वह एक कबड्‌डी मैच में भी हिस्सा लेंगे। यात्रा के चलते देश के सबसे व्यस्ततम दिल्ली-जम्मू हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि अब जाम खुल गया है।

पहले राहुल गांधी 6 बजे यात्रा शुरू कर देते थे, लेकिन पानीपत के बाद लगातार दूसरे दिन करनाल में भी देरी से यात्रा शुरू हुई है। असल में राहुल गांधी अपनी बीमार मां से मिलने कल रात को दिल्ली लौट गए थे। दूसरे दिन की यात्रा ने 8 किलोमीटर का सफर तय कर लिया है। दोपहर 12 बजे यात्रा का कुटैल टोल प्लाजा पर लंच ब्रैक होगा।

बच्चों से मुलाकात की, बैस्ट ऑफ लक कहा

राहुल गांधी ने यात्रा के दूसरे दिन सबसे पहले बच्चों से मुलाकात की। दीक्षा नाम की एक छात्रा तो उनसे राजस्थान के कोटा में भी मिलने पहुंची थी, लेकिन मुलाकात नहीं हुई। आज उनके ग्रुप में शामिल सभी बच्चों से ना केवल राहुल गांधी ने मुलाकात की, बल्कि टॉफी भी दी और उनका हालचाल जाना।

इससे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी ने पानीपत में 13 KM की पैदल यात्रा की। इसके बाद हुड्‌डा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया।

अब तक 3000 कि.मी से ज़्यादा की यात्रा के दौरान एक खूबसूरत सामंजस्य बन गया है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतवासियों की समस्याओं को जानने का मौका मिल रहा है, और साथ ही, कई लोग बेहतरीन सुझावों और समाधानों के साथ भी आगे आ रहे हैं। ऐसे ही साथ जुड़ने से देश की तरक्की होती है, हर आवाज़ को ध्यान से सुनकर, सही मुद्दों पर अमल कर। यही प्रगति की नींव है, और यही जनता की उम्मीद भी है।

फिर दिल्ली लौटे राहुल गांधी

राहुल गांधी को शुक्रवार की रात बाबरपुर मंडी में ठहरना था। हालांकि वह हुड्‌डा ग्राउंड में रैली के बाद चौपर से दिल्ली लौट गए। मां सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने यह फैसला लिया।

गुरुवार रात भी वह सनौली खुर्द में नहीं रुके थे। उत्तर प्रदेश से यात्रा की एंट्री के बाद वह दिल्ली रवाना हो गए। हालांकि वह शनिवार सुबह यात्रा में शामिल होने के लिए लौट आएंगे।



 8a3ylp
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *