शिमला-मसूरी से दिल्ली ज्यादा ठंडी:5 डिग्री से कम10 से ज्यादा शहरों का पारा,पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ अलर्ट बारिश का

शिमला-मसूरी से दिल्ली ज्यादा ठंडी:5 डिग्री से कम10 से ज्यादा शहरों का पारा,पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ अलर्ट बारिश का

देशभर में शीतलहर जारी है। माइनस तापमान वाले पहाड़ी इलाकों को छोड़कर देश के 10 शहरों में पिछले 24 घंटों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। दिल्ली में 2.2 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 3 डिग्री सेल्सियस, शिमला में 3 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 4 डिग्री सेल्सियस, कानुपर में 4 डिग्री सेल्सियस, जम्मू में 4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 4 डिग्री सेल्सियस , जयपुर में 5 डिग्री सेल्सियस, भठिंडा में 5 डिग्री सेल्सियस और गया में डिग्री सेल्सियस 5 रहा।

उधर, राजधानी दिल्ली के कई जगहों पर शिमला, मसूरी से भी ज्यादा ठंड रही। आयानगर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला में 3.7, मसूरी में 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक कोहरे की वजह से 100 फ्लाइट्स डिले हुईं।

अब आगे क्या होगा?

IMD के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिलेगा। जम्मू, हिमाचल और उत्तराखंड में आज बर्फबारी और हल्की बारिश हो सकती है। 10 जनवरी को हिमालय में सबसे ज्यादा बर्फबारी होने की संभावना है। 13 जनवरी तक यूपी और राजस्थान में अच्छी बारिश हो सकती है। इसी वजह से 14 जनवरी से राज्य के कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज होगी। सर्द हवाओं के आने से सर्दी और बढ़ जाएगी

राजस्थान के 11 शहरों में घने कोहरे और कोल्ड-वेव की वजह से दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। पिछले एक सप्ताह से राजस्थान में कोल्ड-डे की स्थिति बनी है। शुक्रवार को हनुमानगढ़, गंगानगर में अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.9 सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 15 जनवरी के बाद पारा और गिरेगा।

भोपाल में जनवरी के पहले हफ्ते के दिन पिछले 17 सालों में सबसे ठंडे रहे हैं। यहांअधिकतम तापमान 19.6 डिग्री रहा। इसके पहले 2011 में दिन का औसत तापमान 20.2 डिग्री रहा था। शुक्रवार को रात के तापमान के लिहाज से देखा जाए तो छतरपुर का नौगांव 0.2 डिग्री तापमान के साथ देश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान शिमला, मसूरी, नैनीताल से भी नीचे पहुंच चुका है। 6 जनवरी को आयानगर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज इलाके में न्यूनतम तापमान 3. 3 और सफदरजंग में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शिमला में 3.7, मसूरी में 4.4 और नैनीताल में 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

बिहार के 30 जिलों में कोल्ड डे है।,जबकि, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सुपौल, शेखपुरा, फारबिसगंज, बांका सहित 10 जिलों में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री तक नीचे रहा।मौसम विभाग के मुताबिक, 2-3 दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। उसके बाद दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

जानें कोल्ड डे क्या है

जब न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम और अध‍िकतम तापमान सामान्‍य के मुकाबले 4.5 डिग्री कम होता तो इसे कोल्‍ड-डे कहते हैं। वहीं, जब न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम, लेकिन अध‍िकतम तापमान सामान्‍य के मुकाबले 6.4 डिग्री की कमी आती है तो इसे सीवियर कोल्‍ड डे कहते हैं।

भारत-चीन गतिरोध के बीच श्रीनगर-लेह राजमार्ग का जोजिला पास शुक्रवार यानी 6 जनवरी तक खुला रहा। इसके पहले 3 जनवरी तक खुला रहता था। अब इसे अप्रैल-मई में खोला जाएगा, क्योंकि बर्फबारी का दौर तेज होने का अंदेशा है। BRO ने -20 डिग्री सेल्सियस में 11,643 फीट की ऊंचाई पर 4 अत्याधुनिक स्नो कटर और 20 से अधिक उन्नत उपकरण से लोगों के लिए आवाजाही रखी। यह एकमात्र राजमार्ग है जो कश्मीर को लद्दाख से जोड़ता है, इसलिए सैन्य दृष्टि से भी बेहद अहम है

हिमाचल मौसम में बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आज से बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। ऐसे में हिमाचल में आज से अगले 4 दिन तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पूरी तरह से एक्टिव है। इसकी सक्रियता के कारण हिमाचल के 6 जिलों में बर्फबारी होगी और 4 जिलों में बारिश ड्राई स्पेल के चक्र को तोड़ेगा


 oqnrpe
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *