राहुल गांधी की हरियाणा जनसभा:खड़गे बोले- राहुल की लड़ाई महंगाई-बेरोजगारी से, मोदी-शाह को सिर्फ चुनाव से मतलब

राहुल गांधी की हरियाणा जनसभा:खड़गे बोले- राहुल की लड़ाई महंगाई-बेरोजगारी से, मोदी-शाह को सिर्फ चुनाव से मतलब

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे फेज में थोड़ी देर बाद राहुल गांधी की रैली होगी। यह रैली पानीपत के हुड्‌डा ग्राउंड में की जा रही है। इससे पहले राहुल ने पानीपत में यूपी बॉर्डर से शहर तक 13KM की पैदल यात्रा की।

इस दौरान रास्ते में उन्होंने कुछ लोगों से बातचीत की। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी प्रोफेसर के एक दल से भी मुलाकात की। करीब एक घंटे तक वह भाजपा नेता की फैक्ट्री में रुके। जहां पर टी-ब्रेक हुआ।

रैली के अपडेट्स...

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में महंगाई बढ़ रही है लेकिन केंद्र सरकार ध्यान नहीं दे रही। केंद्र सरकार सिर्फ बड़े लोगों के साथ है। राहुल गांधी की लड़ाई इसी महंगाई के साथ है। देश में इतनी बेरोजगारी पहले कभी नहीं हुई। राहुल गांधी इसके लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह को सिर्फ चुनाव से मतलब है। वह ED, इनकम टैक्स का इस्तेमाल कर कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर राहुल गांधी और खड़गे का स्वागत करता हूं। महाभारत में पांडवों ने इस पानीपत को बसाया था। 5 पतों में एक है पानीपत। हरियाणा में जय जवान, जय किसान और पहलवान की धरती है। ये जनसमूह बता रहा है कि आने वाले समय में दिल्ली किसकी होगी। दिल्ली कांग्रेस की होगी। राहुल गांधी की यात्रा जन आंदोलन बन गई है।

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि देश की जनता आपके नेतृत्व की तरफ देख रहा है। आपने मोदी जी को बेनकाब करने का काम किया है। नोटबंदी हो, जीएसटी हो या फिर चाइना हर मुद्दे पर बेनकाब किया है। यात्रा को मिली कामयाबी से स्पष्ट है कि राहुल गांधी अगले प्रधानमंत्री होंगे।

रैली में सांसद दीपेंद्र हुडा ने कहा कि रैली पानीपत में हो रही है, मगर इससे फैसला चंडीगढ़ और दिल्ली की सत्ता का हो रहा है।

आज भी पानीपत नहीं रुकेंगे राहुल गांधी

वहीं राहुल गांधी आज रात भी पानीपत में नहीं रुकेंगे। जनसभा के बाद वह चौपर के जरिए दिल्ली वापस जाएंगे। मां सोनिया गांधी की तबीयत के चलते राहुल गांधी ने यह फैसला लिया है। वह गुरूवार रात को भी पानीपत में नहीं रुके थे। कल यानी शनिवार सुबह वह पानीपत से करनाल के लिए यात्रा शुरू करेंगे।

हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का आज पहला दिन है। इसमें राहुल गांधी 13 किलोमीटर पैदल चले। इस दौरान वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की टीम से मिले। जिनके साथ पैदल चलते हुए उनकी एक किमी तक चर्चा हुई। इसके बाद अचानक वह रास्ते में एक फैक्ट्री में ठहर गए

हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो गया है। सुबह यात्रा पानीपत से शुरू हुई। राहुल गांधी घने कोहरे के बीच चले। उन्हें देखने के लिए लोग घरों की छतों पर चढ़ गए। युवाओं और महिलाओं ने राहुल गांधी की तस्वीरें खींची

Leave a Reply

Required fields are marked *