4 डिग्री पारा दिल्ली में आज:कई राज्यों में ठंड का ऑरेंज अलर्ट,फिर बर्फबारी पहाड़ों पर 7 जनवरी से

 4 डिग्री पारा दिल्ली में आज:कई राज्यों में ठंड का ऑरेंज अलर्ट,फिर बर्फबारी पहाड़ों पर 7 जनवरी से

देश में अगले 3-4 दिन में भीषण सर्दी शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 जनवरी से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इससे मैदानी इलाकों में तापमान और गिर सकता है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया।

वहीं, 2022 का दिसंबर महीना 122 साल में सबसे कम सर्दी वाला रहा। दिसंबर में देश का औसत तापमान 21.49 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1901 के बाद सबसे अधिक है। यह औसत सामान्य तापमान से एक डिग्री ज्यादा है। इससे पहले 2008 में औसत तापमान 21.46 डिग्री रहा था। हालांकि, दिन और रात के तापमान इतिहास में दूसरे सबसे गर्म दर्ज हुए हैं।

दिसंबर में औसत न्यूनतम तापमान 15.65 डिग्री रहा, जो दिसंबर 2008 के बाद दूसरा सबसे अधिक था। 2008 में औसत न्यूनतम तापमान 15.69 डिग्री रहा था। इसी तरह, दिसंबर 2022 का औसत अधिकतम तापमान 27.32 डिग्री दर्ज हुआ। इससे अधिक तापमान सिर्फ एक बार 2016 में 27.75 डिग्री दर्ज हुआ था।

मध्य भारत में औसत तापमान 22.69 डिग्री रहा

मध्य भारत, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़ और पूर्वी गुजरात में औसत तापमान 22.69 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.25 डिग्री अधिक है। मध्य भारत, पूर्वी और पूर्वोत्तर में बीता दिसंबर दिन के समय इतिहास में सबसे गरम रहा। IMD के मुताबिक गुरुवार की सुबह दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहा। सुबह 5:30 बजे विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक रह गई।

दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी किया अलर्ट

उधर, दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। एयरपोर्ट ने बताया कि इस समय सभी उड़ानों का संचालन सामान्य है, फिर भी फ्लाइट पकड़ने के लिए घर से निकलने से पहले यात्रियों को संबंधित एयरलाइंस से संपर्क कर लेना चाहिए।


 f80bf3
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *