RRR की दुनिया के सबसे बड़े थिएटर में हुई स्क्रीनिंग, 98 सेकेंड में बिक गए 932 टिकट

RRR की दुनिया के सबसे बड़े थिएटर में हुई स्क्रीनिंग, 98 सेकेंड में बिक गए 932 टिकट

RRR को रिलीज हुए 10 महीने होने को हैं लेकिन अभी भी फिल्म की पॉपुलैरिटी कम होने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म की हाल ही में लॉस एंजिलिस के एक चीनी थिएटर में स्क्रीनिंग की गई। इस थिएटर की खास बात ये है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा आइमैक्स थिएटर है जिसमें 932 लोग एक साथ बैठ कर फिल्म देख सकते हैं।

RRR के लिए जब टिकट की बुकिंग शुरू की गई तो सिर्फ 98 सेकेंड में पूरी की पूरी टिकट्स बिक गई। फिल्म की स्क्रीनिंग करने वाले आयोजक वियॉन्ड फेस्ट के मुताबिक ये किसी भी इंडियन फिल्म के बेहद ऐतिहासिक पल है।

किसी भी इंडियन फिल्म के लिए ऐतिहासिक पल

वियॉन्ड फेस्ट ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, ये ऑफिशियल और ऐतिहासिक है कि TCLचाइनीज थिएटर में RRR के सभी टिकट्स सिर्फ 98 सेकेंड में बिक गए। इससे पहले कोई भी इंडियन फिल्म ये उपलब्धि नहीं हासिल कर पाई है क्योंकि इससे पहले RRR जैसी फिल्म भी कभी नहीं बनी।

बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर में मिला है नॉमिनेशन

एस एस राजामौली के डायरेक्शन में बनी और रामचरण- जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म RRR सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही सुपरहिट नहीं थी बल्कि क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को खूब सराहा था। वहीं इसे विदेशों में भी काफी पॉपुलैरिटी मिली है।

अमेरिका और जापान में इस फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद जा रहा है। इसके गाने नाटू-नाटू (नाचो-नाचो) को ऑस्कर के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है।

वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया

24 मार्च 2022 को रिलीज हुई RRR ने दुनियाभर में कमाई के कई नए रिकॉर्ड बनाए। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इसमें से 800 करोड़ की कमाई भारत में ही की।

रिलीज के महीने भर में 1000 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली ये भारत की पहली फिल्म है। फिल्म 5 भाषाओं तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज की गई थी।

बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म का मिला है नॉमिनेशन

RRR को प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में भी नॉमिनेशन मिला है। ये नॉमिनेशन बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म की कैटेगरी में दिया गया है। 11 जनवरी 2023 में होने वाले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की इस कैटेगरी के लिए दुनियाभर की 5 फिल्में रेस में होंगी।

इस रेस में हिंदी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी, कन्नड़ फिल्म कांतारा और भारत की ऑस्कर में ऑफिशियल इंट्री छेल्लो शो भी थी लेकिन नॉमिनेशन सिर्फ RRR को मिला है।


 sascuc
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *