यूपी: 24 घंटे में 4 नए कोरोना मरीज: गौतमबुद्ध नगर, प्रयागराज, आगरा और गोंडा में मिले पॉजिटिव केस, एक्टिव केस हुए 48

यूपी: 24 घंटे में 4 नए कोरोना मरीज: गौतमबुद्ध नगर, प्रयागराज, आगरा और गोंडा में मिले पॉजिटिव केस, एक्टिव केस हुए 48

उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ कोरोना संक्रमण भी बढ़ रहा हैं। बुधवार सुबह आई रिपोर्ट में 4 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इस दौरान 2 मरीज रिकवर भी हुआ। फिलहाल प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 48 हैं।

वही होम आइसोलेशन में रहे मरीजों की संख्या की 41 हैं। इससे पहले मंगलवार को राज्य में 2 कोविड पॉजिटिव मरीज मिले थे।

यहां मिले पॉजिटिव केस

मंगलवार को प्रदेश भर में 59 हजार 941 जांच की गई हैं। पॉजिटिव आए सभी मरीजों के सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया हैं। आगरा में 1 हजार 118 सैंपल की जांच हुई जिनमें में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। वही प्रयागराज में 770 सैंपल में से एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गौतमबुद्धनगर नगर में महज 138 सैंपल की जांच हुई। वही गोंडा में 1352 सैंपल की जांच में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

प्रदेश के इन जिलों में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस

यूपी में फिलहाल कोरोना संक्रमण के 48 एक्टिव केस हैं। फिलहाल सबसे ज्यादा मामलें गौतमबुद्धनगर और मेरठ में हैं। यहां दोनों ही जगह 7 - 7 एक्टिव केस हैं। वही कुशीनगर में 5 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा अम्बेडकर नगर में 4 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा आगरा, प्रयागराज और महाराजगंज में 3 - 3 सक्रिय मरीज हैं।

इमरजेंसी में भर्ती होने वाले मरीजों की कोविड जांच जरूरी

इस बीच सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी में लक्षण वाले मरीजों की RT-PCR तो बिना लक्षण वालों की एंटीजन जांच के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें कोई भी पॉजिटिव मिलता है तो उसे अलग भर्ती किया जाएगा।

अभी तक बिना कोविड जांच के ही मरीज भर्ती हो रहे थे। अब कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए कोविड जांच शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर लक्षण वाले व बुखार के मरीजों की शत-प्रतिशत जांच कराई जाएगी। वहीं, लक्षण वाले मरीजों की RT-PCR जांच कराई जा रही है।


 bda729
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *