खरीदा घर 15 साल की चाइल्ड एक्टर रुहानिका ने:बोलीं- पैसे जमा करने में लगे 7 से 8 साल, बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं नई शुरुआत के लिए

खरीदा घर 15 साल की चाइल्ड एक्टर रुहानिका ने:बोलीं- पैसे जमा करने में लगे 7 से 8 साल, बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं नई शुरुआत के लिए

चाइल्ड एक्ट्रेस रुहानिका धवन ने मुंबई में एक घर खरीदा है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने घर के कुछ फोटोज शेयर कर एक बेहद इमोशनल कैप्शन भी लिखा। नए घर में अपने परिवार के साथ रुहानिका काफी खुश नजर आईं। वो अपनी सक्सेस का क्रेडिट अपनी मां को देती दिखाई दीं। वो ये कहती नजर आई कि वो अब और ज्यादा मेहनत करेंगी और अपने सारे सपने इसी तरह धीरे-धीरे पूरा करेंगी।

15 साल की उम्र में खरीदा घर

स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो ये हैं मोहब्बतें में नजर आने वाली रुहानिका धवन यानी छोटी रुही ने अपनी एक्टिंग से घर-घर में एक अलग पहचान बनाई है। इसी पॉपुलैरिटी के दम पर आज वो अपने सारे सपने पूरे कर रही हैं। सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में अपना एक 3 BHK फ्लैट भी खरीद लिया है।

काफी खुश नजर आई फैमिली

रुहानिका अपने नए घर को देखकर काफी इमोशनल दिखाई दीं। उन्होंने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए लिखा- वाहेगुरु जी और मेरे माता-पिता के आशीर्वाद से मैं आज आप लोगों के साथ अपनी खुशी शेयर कर रही हूं.... नई शुरुआत के लिए मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। मेरा एक सपना मैंने आज पूरा कर लिया है। मैं और मेरे माता-पिता उन सभी प्लेटफॉर्म के बहुत आभारी हैं, जिन्होंने मुझे इस सपने को हासिल करने में मदद की है।उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें घर को खरीदने के लिए पैसे जमा करने में करीब 7 से 8 साल लगे।

मां के बारे में बात करते हुए रुहानिका ने कहा- वो एक देसी मॉम हैं, जो एक-एक पैसा बचाती हैं और उसे दोगुना करती हैं। केवल भगवान और वो ही जानती हैं कि वो यह कैसे कर लेती हैं। मेरे लिए कोई रोक नहीं है। यह सिर्फ शुरुआत है। मैं पहले से ही बड़े सपने देखती आई हूं। मैं अपने सपनो का पीछा करूंगी और भी कड़ी मेहनत करूंगी। अगर मैं यह कर सकती हूं तो आप भी यह कर सकते हैं। इसलिए सपने देखें, अपने सपनों का पूरा करने की कोशिश करें। एक दिन वो जरूर सच होगा।

बोर्ड परीक्षा पर फोकस करना चाहती हैं रुहानिका

रुहानिका का कहना है कि अभी वो एक्साइटेड होने के बावजूद भी नए घर में शिफ्ट नहीं होना चाहती हैं। वो चाहती हैं कि अभी वो बोर्ड की परीक्षा पर फोकस करें और अच्छे मार्क्स से सफलता पाएं। बता दें कि रुहानिका ने अपने एक्टिंग करियर से भी एक ब्रेक लिया है। अभी वो फरवरी- मार्च में होने वाली बोर्ड की परीक्षा में व्यस्त हैं।

ये हैं मोहब्बतें में आईं नजर

रुहानिका ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो मिसेज कौशिक की पांच बहुएं से की थी। इसमें उनका किरदार केवल 10-20 दिनों का था। बाद में वो ये है मोहब्बतें में नजर आईं। वो फिल्म घायल वन्स अगेन में भी देखी गई हैं। चाइल्ड एक्ट्रेस रुहानिका धवन ने मुंबई में करोड़ों का एक घर खरीदा है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने घर के कुछ फोटोज शेयर कर एक बेहद इमोशनल कैप्शन भी लिखा। नए घर में अपने परिवार के साथ रुहानिका काफी खुश नजर आई। वो अपने सक्सेस का क्रेडिट अपनी मां को देती दिखाई दी। वो ये कहती नजर आई कि वो अब और ज्यादा मेहनत करेगी और अपने सारे सपने इसी तरह धीरे-धीरे पूरा करेंगी।

रुहानिका ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो मिसेज कौशिक की पांच बहुएं से की थी। इसमें उनका किरदार केवल 10-20 दिन का था। बाद में वो ये है मोहब्बतें में नजर आई। वो फिल्म घायल वन्स अगेन में भी देखी गई हैं।



 55lir9
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *