नियुक्त किए कांग्रेस ने 100 ब्लॉक अध्यक्ष: अध्यक्ष लगाए, ढाई साल से खाली चल रहे ब्लॉकों में, खाली पद भरे जाएंगे जल्द

नियुक्त किए कांग्रेस ने 100 ब्लॉक अध्यक्ष: अध्यक्ष लगाए, ढाई साल से खाली चल रहे ब्लॉकों में, खाली पद भरे जाएंगे जल्द

कांग्रेस ने ढाई साल से खाली चल रहे संगठन के पदों पर अब नियुक्तियां शुरू कर दी हैं। शुरुआत ब्लॉक अध्यक्षों से की गई है। कांग्रेस ने 100 ब्लॉक अध्यक्षों के पदों पर नियुक्तियां कर दी हैं। ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों में सभी खेमों को साधने का प्रयास किया गया है।

ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद इसी सप्ताह जिलाध्यक्षों और बचे हुए 300 ब्लॉक के अध्यक्षों की नियुक्ति होनी है। कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पिछले सप्ताह दो दिन में नियुक्तियां करने का दावा किया था।

अभी 25 फीसदी ब्लॉक ही भरे, 75 फीसदी खाली

कांग्रेस में 400 ब्लॉक हैं। अभी 25 फीसदी ब्लॉकों में ही नियुक्ति हुई है, 75 फीसदी खाली हैं। सचिन पायलट गुट की बगावत के समय 15 जुलाई 2020 में कांग्रेस के सभी जिला, ब्लॉक सहित सभी कार्यकारिणी भंग कर दी थी। उस वक्त से कांग्रेस में ब्लॉक खाली पड़े थे।


 u0xbvx
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *