शीत लहर जारी उत्तर भारत में:बर्फबारी के आसार पहाड़ों पर और ज्यादा,और बिगड़ेंगे हालात, रेड अलर्ट UP में

 शीत लहर जारी उत्तर भारत में:बर्फबारी के आसार पहाड़ों पर और ज्यादा,और बिगड़ेंगे हालात,  रेड अलर्ट UP में

जनवरी की शुरुआत में देशभर में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ी है। सर्दी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में 22 साल, पंजाब में 19 और हरियाणा में 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। पूरे उत्तर भारत में कोल्ड वेव अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में शीत लहर का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में ज्यादा बर्फबारी होने की संभावना है। इसके चलते UP-राजस्थान समेत कई राज्यों में शीतलहर बढ़ेगी।

देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री यानी 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी 350 रिकॉर्ड की गई, जो की खराब श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तेज हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान लुढ़क गया। भोपाल समेत प्रदेश के इलाकों जैसे ग्वालियर, खजुराहो, नौगांव और सतना में अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय हवाओं की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रही। यह शाम तक 17 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं। पिछले 22 साल में भोपाल में जनवरी के शुरुआती तीन दिन में इतनी ज्यादा सर्दी नहीं रही।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार शाम से मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। खंडवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर और शहडोल के आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। इंदौर और भोपाल में भी इसकी असर नजर आने लगेगा।

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिनों तक यूपी के 35 जिलों में ठंड का रेड अलर्ट जारी किया है। 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए जहां एक ओर मंगलवार को पूरे दिन लखनऊ में कोहरा छाया रहा। तो वहीं, कई जिलों में बर्फीली हवाएं चली। दिन का मैक्सिमम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस बस्ती में रिकॉर्ड किया गया। सबसे सर्द रात कानपुर की रही। यहां पर 3.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

ठंड के चलते हार्ट अटैक से होने वाली मौतें के आंकड़ों कम नहीं हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में कानपुर में 10 लोगों ने हार्ट अटैक से दम तोड़ा है। वहीं, मंगलवार को ठंड ने जिले के 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है

पटना में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर 3.1 डिग्री होने से दिनभर कपकपी की स्थिति रही। दूसरी तरफ मुजफ्फरपुर में 23 सालों बाद मंगलवार का दिन सबसे ठंडा रहा। इससे पहले 3 जनवरी 2000 को ऐसी स्थिति बनी थी, जब अधिकतम तापमान जहां 13.6 डिग्री था। वहीं मंगलवार को यह 14.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।

कोहरे की वजह से पटना एयरपोर्ट से जाने वाली 29 में से 9 फ्लाइट्स ने मंगलवार को देर से उड़ान भरी। राजधानी समेत एक दर्जन से अधिक मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें भी लेट रहीं। सबसे अधिक जम्मूतवी पटना अर्चना एक्सप्रेस 12 घंटे लेट रही। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 3 दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी शिमला में सुबह-शाम पारा माइनस में पहुंच गया है। इससे लगातार ठंड बढ़ रही है। हिमाचल के अटल टनल रोहतांग के छोर में और लाहौल की सभी पहाड़ियों में मंगलवार को बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते अटल टनल से शिशु जाने वाली सड़कें बंद हो गई हैं।

पंजाब और हरियाणा में में इस बार कोल्ड डे ने नया रिकाॅर्ड बना दिया है। आईएमडी चंडीगढ़ के डायरेक्टर डाॅ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पंजाब में 19 साल यानी 2003 के बाद जनवरी के पहले हफ्ते में दिन का पारा 8 से 11 डिग्री के बीच रिकाॅर्ड किया गया। इससे पहले साल 2003 में पंजाब में अधिकतम पारा 11 से 12 डिग्री रहा था।

हरियाणा में सर्दी ने हिसार में दिन के तापमान का 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हिसार में मंगलवार को अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सीजन का सबसे ठंडा दिन था। इससे पहले, 2011 को दिन का पारा 9.9 डिग्री रहा था। 


 4fouui
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *