वापस पाना चाहता हूं भाई और पिता को:प्रिंस हैरी ने इंटरव्यू में कहा- राजशाही छोड़ी तो मेरे खिलाफ उड़ाई अफवाहें

वापस पाना चाहता हूं भाई और पिता को:प्रिंस हैरी ने इंटरव्यू में कहा- राजशाही छोड़ी तो मेरे खिलाफ उड़ाई अफवाहें

ब्रिटेन की राजशाही छोड़ने के बाद कई तरह के विवादों से घिरे प्रिंस हैरी ने फॉक्स न्यूज को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि वो अपने भाई और पिता को वापस पाना चाहते हैं। जब राजशाही में उन्होंने अपनी जिम्मेदारियां छोड़ी तो उनको लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ाई गई।

 इंटरव्यू दिखाने से पहले उसकी कुछ क्लिप्स जारी की हैं। जिसमें हैरी ये दावे करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

रिश्ते सुधारने का मन नहीं

इंटरव्यू की एक क्लिप में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उनके रिश्ते सुधारने का बिल्कुल मन नही हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस लाइन में वो ये बात किसके बारे में बोल रहे थे।

कूपर ने उनसे पूछा कि उन्होंने राजशाही छोड़ने के फैसले को सार्वजनिक क्यों किया? इसके जवाब में प्रिंस हैरी ने कहा कि जब भी उन्होंने ये काम प्राइवेट तरीके से करने की कोशिश की तभी कुछ न कुछ बातें लीक हो जाती। उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ कहानियां बनने लगती।

परिवार का मोटो न शिकायत करना और न चर्चा करना

प्रिंस हैरी ने कहा कि न शिकायत करना और न चर्चा करना ही परिवार का मोटो है। लेकिन वो पत्रकारों से बात करते हैं। उनको सभी जानकारियां दी जाती हैं। पूरी स्टोरी इस पर आधारित होती है कि बकिंघम पैलेस ने क्या कहा है।

प्रिंस हैरी ने कहा पिछले 6 सालों से कहा जा रहा है कि आपको बचाने के लिए हम कोई बयान नहीं दे सकते हैं। लेकिन आप परिवार के दूसरे लोगों के लिए ऐसा कर रहे हैं। इन सब के बीच बकिंघम पैलेस की चुप्पी धोखे ती तरह लगती है।

नेटफलिक्स डॉक्यूमेंटरी में भी कई खुलासे किए थे

हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री में कई खुलासे किए थे। उन्होंने शाही महल में हुई परेशानी और नेगेटिव मीडिया कवरेज के बारे में विस्तार से बताया था।

हैरी ने बताया कि एक मीटिंग के दौरान उनके बड़े भाई विलियम उन पर बहुत जोर से चिल्लाए थे। वहीं उनके पिता ने कई बार विलियम को बचाने के लिए झूठ बोले थे।

हैरी ने आरोप लगाया कि डेली मेल अखबार की खबरों की वजह से मेगन का गर्भपात हुआ। बाद में मेगन ने अखबार पर मुकदमा भी दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि मेगन को शाही परिवार में एडजस्ट करने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान मेगन के मन में आत्महत्या के विचार भी आए।



 yhyg6h
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *