भारत जोड़ो यात्रा 30 मिनट में UP में एंट्री करेगी:प्रियंका गांधी लोनी बॉर्डर पहुंचीं, आशीर्वाद राहुल को रामजन्मभूमि के पुजारी का मिला

भारत जोड़ो यात्रा 30 मिनट में UP में एंट्री करेगी:प्रियंका गांधी लोनी बॉर्डर पहुंचीं, आशीर्वाद राहुल को रामजन्मभूमि के पुजारी का मिला

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन के ब्रेक के बाद आज यानी मंगलवार से फिर दिल्ली से चलकर यूपी में एंट्री करने वाली है। लोनी बॉर्डर पर प्रियंका गांधी पहुंच चुकी है। कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा भी बॉर्डर एरिया पर दिखने लगा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी UP में 3 दिन में करीब 130 किलोमीटर पैदल चलने वाले हैं।

75 जिलों और 403 विधानसभा वाले UP में ये यात्रा सिर्फ 3 जिले गाजियाबाद, बागपत और शामली की 11 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली है। इसके बाद हरियाणा में दाखिल हो जाएगी।

यात्रा में राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने गाजियाबाद में डेरा डाल दिया है। CRPF की एक टीम ने पूरे रूट का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी हैं। यात्रा के दौरान राहुल भारत जोड़ो यात्रा के लिए तैयार किए गए रिजॉर्ट में रुकेंगे, लेकिन सोएंगे कंटेनर में ही।

राकेश टिकैत का बयान- हम नहीं, लेकिन कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं

राकेश टिकैत की तरफ से कहा गया कि मैं भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हो पाऊंगा। लेकिन BKU के कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग का डेलिगेशन चेयरमैन एयर मार्शल अशोक गोयल के नेतृत्व में राहुल गांधी से कल बागपत में मिलेगा। करीब 50 पूर्व सैनिक आज गाजियाबाद से ही इस यात्रा में शामिल होंगे।

गाजियाबाद-दिल्ली के बॉर्डर पर इंदिरापुरी के पास दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष, UP के अध्यक्ष को कांग्रेस का झंडा सौंपेंगे। इसके बाद ये यात्रा राहुल गांधी की अगुवाई में UP के लिए आगे बढ़ेगी। इस हस्तांतरण कार्यक्रम में मंच पर सिर्फ 27 लोग मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि हम बहुत दिन से इस यात्रा का इंतजार कर रहे थे। आज वो दिन आ गया है। हम यात्रा का UP में स्वागत करेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि जो दूरियां थी, वो खत्म हो गईं। यही इस यात्रा की सफलता है। UP में तमाम दलों ने शुभकामनाएं भेजी हैं, यही पर्याप्त है। अगर वो आते तो और स्वागत होता।

यात्रा के यूपी एंट्री करते ही लोनी में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शिव विहार मेट्रो स्टेशन के सामने कार्यकर्ता राहुल का स्वागत करेंगे। इस दौरान राहुल एक सभा को भी संबोधित कर सकते हैं। फिर यात्रा बागपत की तरफ बढ़ेगी। शाम 5 से 6 बजे के बीच बागपत में एंट्री करके मवी कलां में नाइट स्टे करेगी।

अगले दिन 4 जनवरी की सुबह 6 बजे यात्रा फिर शुरू होगी। यह बागपत, सिसाना, सरूरपुर, बड़ौत होते हुए शाम 6 बजे शामली के कस्बा एलम में पहुंचकर नाइट स्टे करेगी। 5 जनवरी की सुबह यात्रा एलम से शुरू होगी और कांधला, ऊंचागांव, कैराना होते हुए पानीपत बॉर्डर के रास्ते हरियाणा में एंट्री कर जाएगी। 5 जनवरी का नाइट स्टे हरियाणा में होगा।



 egz8t7
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *