इनकम टैक्स रूसी सैनिकों को नहीं देना होगा:यूक्रेन जंग लड़ने वालों को सरकार ने एंटी करप्शन कानून से बाहर किया

 इनकम टैक्स रूसी सैनिकों को नहीं देना होगा:यूक्रेन जंग लड़ने वालों को सरकार ने एंटी करप्शन कानून से बाहर किया

यूक्रेन जंग में हिस्सा लेने के लिए रूस अपने सैनिकों को लुभाने के लिए हर कोशिश कर रहा है।रूस ने ऐलान किया है कि यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ रहे सैनिकों और दूसरे कर्मचारियों को अब से इनकम टैक्स नहीं देना होगा। साथ ही युद्ध में मानवीय व्यवहार रखने वाले सैनिकों को सरकार गिफ्ट्स भी देगी।

रूसी सरकार के प्रवक्ता डिमिट्री पेस्कोव ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि यूक्रेन के चार इलाकों डोनटेस्क, लुहांस्क, खरसोन और जपोरिझिया में जंग लड़ रहे सैनिकों को एंटी करप्शन कानून के दायरे से बाहर कर दिया है। इसका सीधा मतलब यह हुआ कि उन्हें अब से अपनी इनकम, खर्चों और संपत्ति की जानकारी सरकार को नहीं देनी होगी। इससे पहले सरकार ने युवाओं को ऑफर दिया था कि अगर वो यूक्रेन जंग में हिस्सा लेंगे तो उनके स्पर्म सरकार मुफ्त में फ्रीज करेगी। ताकि युद्ध में उन्हें कुछ होता है को उनका वंश आगे बढ़ता रहे।

सैनिकों को लुभाने के लिए तोहफे भी दिए जाएंगे

इनकम टैक्स में छूट का फायदा सैनिकों के अलावा यूक्रेन जंग में सेवा देने वाले पुलिस वालों, सिक्योरिटी देने वालों और सरकार के दूसरे कर्मचारियों को भी मिलेगा। इन लोगों के परिवार वालों को भी अपनी इनकम और संपत्ति का ब्यौरा देने से छूट दी जाएगी। मॉस्को टाइम्स के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार को इस मसौदे पर साइन किया है। सरकार ने यह भी कहा है

पहले भी फ्री में स्पर्म फ्रीज कराने का लालच दिया था

इनकम टैक्स में छूट देने से पहले रूस ने एलान किया था कि वो यूक्रेन के खिलाफ जंग में जाने वाले सैनिकों के स्पर्म को अपने क्रायोबैंक्स में स्टोर करेगा। क्रायोबैंक वो जगह होती है जहां स्पर्म, सीमन को सुरक्षित रखा जाता है। रूस की न्यूज एजेंसी TASS ने इसकी जानकारी दी थी।

रूसी वकील यूनियन के अध्यक्ष इगोर ट्रूनोव ने इसकी मांग की थी। जिसे सरकार ने मान लिया है। अब वहां का स्वास्थ्य मंत्रालय सैनिकों को ये सुविधा मुफ्त में देने की तैयारी कर रहा है।


 ef6cbw
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *