जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया दोबारा रिलेशनशिप में:अनंत अंबानी की रोका पार्टी में एक साथ हुए स्पॉट,बातचीत कुछ महीनों पहले शुरू हुई

 जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया दोबारा रिलेशनशिप में:अनंत अंबानी की रोका पार्टी में एक साथ हुए स्पॉट,बातचीत कुछ महीनों पहले शुरू हुई

जान्हवी कपूर पिछले दो-तीन महीनों से अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आ रही हैं। इस बीच खबरें आ रही हैं कि दोनों एक बार फिर रिलेशनशिप में हैं। बीते दिनों कपल को राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की रोका पार्टी में स्पॉट किया गया था, इस पार्टी की कई इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें जान्हवी अपने बॉयफ्रेंड शिखर और दोस्त ओरी के साथ दिखाई दे रही हैं। पार्टी में जान्हवी पिंक कलर की साड़ी में पहुंची तो गेट पर शिखर ने उनका वेलकम किया, इस मोमेंट का एक वीडियो भी सामने आया है।

एक बार फिर जान्हवी और शिखर रिलेशनशिप में

ईटाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार एक सूत्र ने कंफर्म किया है कि कुछ महीनों पहले ही दोनों ने एक दूसरे ने बातें करनी शुरू की, जिसके बाद दोनों ने फैसला लिया कि वो एक बार फिर अपने रिश्ते को मौका देना चाहते हैं। कुछ पिछले हफ्ते की बात है कि, जान्हवी और शिखर ने डिसाइड कर लिया कि वो एक दूसरे के प्यार में हैं। हालांकि, जान्हवी ने अभी तक इस मुद्दे पर अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

करण के शो में एक्सेप्ट किया था रिलेशनशिप

कॉफी विद करण 7 में जान्हवी बतौर गेस्ट पहुंचीं थी, तब उन्होंने अपने और शिखर के रिलेशनशिप की बात एक्सेप्ट की थी। उस वक्त कपल की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। बीते कुछ समय जान्हवी और शिखर एक बार फिर कई जगहों पर एक साथ स्पॉट किए गए, जिसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों का पैचअप हो गया है।

एक साथ स्पॉट हुए शिखर और बोनी कपूर

24 दिसंबर को अनिल कपूर ने अपना 66वां जन्मदिन मनाया। हालांकि, अनिल के बर्थडे से ज्यादा चर्चा जान्हवी कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की हो रही है। दरअसल इस पार्टी में शिखर शामिल हुए थे, इस दौरान वो जान्हवी के पापा बोनी कपूर के साथ स्पॉट किए गए। इतना ही नहीं बोनी ने मीडिया के सामने उनके साथ पहली बार पब्लिक अपीयरेंस भी दिया था।


 0bxnio
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *