एक जनवरी से आश्रम फ्लाइओवर पर ट्रैफिक मूवमेंट 45 दिनों के लिए यानी 15 फरवरी तक बंद किया जा रहा है। आश्रम चौक से डीएनडी फ्लाइओवर तक आश्रम फ्लाइओवर को बढ़ाया जा रहा है।
नोएडा से दिल्ली और बदरपुर से साउथ दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को नए साल में आश्रम चौक पर ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ सकता है। एक जनवरी से आश्रम फ्लाइओवर पर ट्रैफिक मूवमेंट 45 दिनों के लिए यानी 15 फरवरी तक बंद किया जा रहा है। आश्रम चौक से डीएनडी फ्लाइओवर तक आश्रम फ्लाइओवर को बढ़ाया जा रहा है। आश्रम चौक के पास मौजूदा फ्लाइओवर को नए फ्लाइओवर से जोड़ना है। इसमें करीब 30 से 45 दिन का समय लगेगा।