PM की मां के देहांत पर शोक हिमाचल में:CM सुक्खू बोले- भगवान उनकी आत्मा को चरणों में स्थान दें, जयराम ने कहा- बहुत दुखी हूं

PM की मां के देहांत पर शोक हिमाचल में:CM सुक्खू बोले- भगवान उनकी आत्मा को चरणों में स्थान दें, जयराम ने कहा- बहुत दुखी हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा के निधन पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट लिखा कि वह इस दुख की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने भगवान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए और भगवान से श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। जयराम ठाकुर ने लिखा कि वह दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार के साथ हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भगवान से परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 100 साल की थीं। हीराबा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में तड़के 3:30 बजे अंतिम सांस ली। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कफ की शिकायत भी थी


 x12oqg
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *