ओढ़ी सफेद चादर हिमाचल में पहाड़ों ने:बर्फबारी पहाड़ों पर,बारिश मैदानी इलाकों में,सैलानियों के चेहरे खिले, तापमान में 4 डिग्री गिरावट

ओढ़ी सफेद चादर हिमाचल में पहाड़ों ने:बर्फबारी पहाड़ों पर,बारिश मैदानी इलाकों में,सैलानियों के चेहरे खिले, तापमान में 4 डिग्री गिरावट

नए साल से पहले हिमाचल के पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। गुरुवार शाम से प्रदेश के 7 जिलों में बर्फबारी हो रही है। मौसम के करवट बदलते ही चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति, किन्नौर, सिरमौर और शिमला में ताजा हिमपात हुआ, जिसे देखकर हिमाचल घूमने आए पर्यटकों के चेहरे खिल गए। बर्फ देखने की चाह में हिमाचल घूमने आए पर्यटकों की हसरत इस बार नए साल से पहले ही पूरी हो गई।

नए साल का व्हाहट वेलकम

नए साल का जश्न मनाने हिमाचल पहुंचे पर्यटकों ने शिमला में देर शाम बर्फ के फाहे गिरते ही खूब एन्जॉय किया। शिमला के पर्यटन स्थल कुफरी, खड़ापत्थर और चौपाल के खिड़की में सीजन का पहला हिमपात हुआ। वहीं लाहौल स्पीति में बर्फबारी के चलते पर्यटकों को हिदायत दी गई है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें। केवल आपातकालीन स्थिति में ही यात्रा करें।

जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं। जिला कांगड़ा की ऊंची चोटियों पर भी हल्का हिमपात हुआ है, जिससे कांगड़ा घाटी भी ठंड की चपेट में आ गई है। यहां की धौलाधार पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। सिरमौर के चूड़धार में सीजन का चौथा हिमपात हुआ। 12 हजार फुट ऊंची चोटी व प्रदेश के प्रसिद्ध आराध्य देव शिरगुल महाराज की तपोस्थली चूड़धार में बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार,गुरुवार शाम तक केलांग में 2 सेमी ताजा हिमपात हुआ। शिमला में बर्फबारी से पहले देर शाम को हल्की बारिश हुई। तापमान में गिरावट आने से बर्फ के हल्के फाहे गिरने लगे। इस बीच शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान और माल रोड पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़ ने मौसम में आए इस बदलाव का जमकर लुत्फ उठाया।

तापमान में सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज

बारिश बर्फबारी के कारण प्रदेश का औसत तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस गिर गया। न्यूनतम तापमान में ही नहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इससे प्रदेश शीत लहर की चपेट में आ गया है। शिमला का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सुंदरनगर का 14, भुंतर का 11, धर्मशाला का 15, ऊना का 17, सोलन का 12, कांगड़ा का 15, मंडी का 14, बिलासपुर का 16, कुफरी का 7 और कुकमसेरी का अधिकतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। बर्फबारी के कारण तापमान में और गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना जताई गई है।

मैदानी क्षेत्रों में भी टूटा ड्राई स्पेल का चक्कर

मौसम के करवट बदलते ही प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भी ड्राई स्पेल का चक्कर टूटा है। इससे यहां पर रह रहे लोगों को कोहरे की मार से निजात मिली है। प्रदेश में 1 महीने से भी ज्यादा का समय हो गया है। बारिश न होने से लोगों को सूखी ठंड का सामना करना पड़ रहा था। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की मार लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा रही थी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रदेश में दस्तक देते ही पहाड़ों पर जहां ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश ने लोगों को सूखी ठंड से निजात दिलाई है।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि आज प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, सोलन, कांगड़ा, कुल्लू और सिरमौर में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। अगले 24 घंटों के दौरान लाहौल स्पीति, शिमला, कुल्लू, किन्नौर और चंबा के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका है। 31 दिसंबर से मौसम साफ रहेगा।


 zl64bk
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *