देश में सर्द हुआ मौसम रात में बढ़ी ठंड :घना कोहरा 6 राज्यों में नए साल पर छाया रहेगा

देश में सर्द हुआ मौसम रात में बढ़ी ठंड :घना कोहरा 6 राज्यों में नए साल पर छाया रहेगा

देश में सर्दी बढ़ने लगी है। उत्तर भारत के साथ अब मध्य भारत में भी ठंड का असर दिखने लगा है। भोपाल में बीती रात पारा 9.4 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, 2023 के पहले दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। इसके साथ ही घना कोहरा भी छाए रहने की संभावना है।

वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद फिर तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी और शीत लहर फिर से शुरू हो जाएगी।

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत को फिलहाल ठंड से थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतन तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को राजधानी का तापमान 7 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया था।

मध्य प्रदेश में रात के वक्त ठंड और बढ़ गई। भोपाल में पारा 9.4 डिग्री पहुंच गया। सीजन में ऐसा तीसरी बार हुआ है। इससे पहले 27 नवंबर और 8 दिसंबर को रात का तापमान 10 डिग्री से कम रहा था। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण अगले 2 दिन तापमान में इजाफा होने की संभावना है।

श्रीनगर शहर में भी बर्फबारी हुई। देर शाम तक ऊंची चोटियों में 2 से 3 फीट से ज्यादा परत जम गई है। रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा, बारा लाचा दर्रा में भी 1 से 2 फीट, कोकसर में 5 इंच, केलांग में 3 इंच, पट्टन क्षेत्र में 3 से 4 इंच तक बर्फ की परत जमने की जानकारी है।

हिमाचल में बारिश से मौसम ठंडा हुआ

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति समेत कुल्लू की पहाड़ियों में गुरुवार को बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। । शिमला के कुफरी, नारकंडा, चूड़धार, खड़ापत्थर, चांशल में हिमपात हुआ है। शिमला में भी बर्फ गिरी हैं। शिमला, हमीरपुर, धर्मशाला, सोलन, ऊना, बिलासपुर, सिरमौर में बारिश होने से लंबे समय से चल रहा ड्राई स्पेल टूटा है

न्यूज एजेंसी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में मनाली और लाहौल स्पीति में बर्फबारी के कारण फंसे लोगों को रोहतांग सुरंग, मनाली के दक्षिण पोर्टल से निकाला गया। रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 400 वाहनों को सुरक्षित बचाया गया।

पंजाब के जालंधर में बूंदाबांदी के बाद कोहरा पंजाब के जालंधर में गुरुवार दोपहर को बूंदाबांदी हुई, लेकिन शाम को कोहरा भी छाना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले कुछ दिन तक घनी धुंध रहेगी। बारिश के कारण मौसम में होने वाले बदलाव के बाद डॉक्टर ने लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बहुत घना कोहरा तब होता है जब विजीविलटी 0 और 50 मीटर के बीच होती है, 51 और 200 मीटर घना कोहरा, 201 और 500 मध्यम कोहरा और 501 और 1,000 उथला कोहरा होता है।

मैदानी इलाकों में यदि न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है या जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होता है और सामान्य से 4.5 डिग्री कम होता है, तो IMD शीत लहर की घोषणा करता है। एक गंभीर शीत लहर तब होती है जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है या सामान्य से प्रस्थान 6.4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो जाता है।


 zvmdp7
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *