सुरक्षा नियम राहुल ने 2020 से 113 बार तोड़े.CRPF ने गृह मंत्रालय को बताया.कांग्रेस ने सुरक्षा में चूक की शिकायत की थी

सुरक्षा नियम राहुल ने 2020 से 113 बार तोड़े.CRPF ने गृह मंत्रालय को बताया.कांग्रेस ने सुरक्षा में चूक की शिकायत की थी

कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली में राहुल गांधी की सुरक्षा चूक मामले में गृहमंत्री अमित शाह से शिकायत की थी। इस पर सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स CRPFने गृह मंत्रालय को जवाब सौंपा है। CRPF ने कहा कि राहुल ने 2020 से अब तक 113 बार सुरक्षा के नियम तोड़े हैं। कई बार तो उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही सुरक्षा के तय निर्देशों का उल्लंघन किया है। इस बारे में उन्हें समय-समय पर अवगत भी करवाया जाता रहा है।

कांग्रेस ने केंद्र से राहुल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी

कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार से राहुल की सुरक्षा की मांग की थी। इसको लेकर पार्टी महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखा था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में राहुल की सुरक्षा में कई बार चूक हुई है। दिल्ली पुलिस भीड़ को काबू करने और उनके चारों ओर के सुरक्षा के घेरे को मेंटेन करने में असफल रही। इस मामले में इंटेलिजेंस ब्यूरो IB ने यात्रा में शामिल कई लोगों से पूछताछ की है।

वेणुगोपाल ने कहा कि राहु को Z प्लस सिक्योरिटी मिली है। जब उनकी सुरक्षा में सेंध लगी तो स्थिति काफी बिगड़ गई थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भारत यात्रा में शामिल यात्रियों को सुरक्षा का घेरा बनाना पड़ा था।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शादी पर सवाल हुआ। जवाब बेहद दिलचस्प था। राहुल यात्रा के दौरान अपनी दादी इंदिरा गांधी के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा- इंदिरा गांधी उनके जीवन का प्यार हैं, उनकी दूसरी मां हैं। इसी जवाब पर फिर सवाल हुआ- क्या ऐसी ही महिला से शादी करना चाहते हैं, जिसमें आपकी दादी जैसे गुण हों। शादी के लिए क्या ऐसी ही लड़की चाहिए। इस पर राहुल ने कहा- यह दिलचस्प सवाल है। मैं ऐसी महिला चाहूंगा, जिसमें मेरी मां और दादी... दोनों के गुण हों। वह अच्छा रहेगा

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की टी शर्ट एक फिर चर्चा में है। इस बार हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा, मैं जहां-जहां जाता हूं, वहां लोग एक सवाल जरूर पूछते हैं। सर्दी के मौसम में ऐसी कौन सी दवाई राहुल जी खाते हैं कि हाफ टीशर्ट में भी उन्हें ठंड नहीं लगती। अगर यह फॉर्मूला हमारे सैनिकों को, जो हिमालय पर रहते हैं, मिल जाए, तो देश के प्रति उनका बड़ा अच्छा योगदान होगा।

राहुल गांधी बुधवार को कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर दिल्ली पहुंचे। यहां पर मीडिया ने उनसे पहला सवाल उनकी टी-शर्ट पर किया। राहुल गांधी ने कहा- अभी तो यही चल रही है। जब नहीं चलेगी तो देखा जाएगा।


 kagcwo
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *