बॉम्ब साइक्लोन अमेरिका में, 60 से ज्यादा मौतें. मर रहे लोग सड़कों पर.18 घंटे बाद कार में लाश मिली महिला की

बॉम्ब साइक्लोन अमेरिका में, 60 से ज्यादा मौतें. मर रहे लोग सड़कों पर.18 घंटे बाद कार में लाश मिली महिला की

अमेरिका में बॉम्ब साइक्लोन की वजह से मौतों की संख्या 60 से ज्यादा हो गई है। सबसे मौतें ज्यादा बफेलो की न्यूयॉर्क सिटी में हुई हैं। यहां अब तक 28 लोगों की जान जा चुकी है। बर्फ में दबी गाड़ियों में भी लोगों की बॉडीज मिली हैं।

बफेलो में 8 फीट से ज्यादा बर्फ मकानों और सड़कों पर जमी है। 65 लाख लोगों के पास बिजली और पानी नहीं है। मौकापरस्त लोग लूटपाट भी कर रहे हैं। यह तूफान अमेरिका के 50 राज्यों में से 48 को अपनी चपेट में ले चुका है।

अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 3 हजार फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, 3809 फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी।

अमेरिकी के एरिजोना में 3 इंडियन नरायण मुद्दना (49), गोकुल मेदिसेति (47) और हरिथा मुद्दना वुड कैनोन झील में पर टहल रहे थे। बर्फ की परत टूटने से वे झील में समा गए और उनकी मौत हो गई। यह घटना 26 दिसंबर की है।

बर्फीले तूफान में फंसने की 3 कहानियां ...

1. कार से आखिरी वीडियो, 18 घंटे बाद मिली लाश

बफेलो में एंडेल टेलर 23 काम से घर लौट रही थीं। तभी उनकी कार बर्फीले तूफान में फंस गई। उन्होंने अपने परिवार को आखिरी बार शुक्रवार दोपहर को कार से ही वीडियो कॉल किया। इसमें उनकी कार बुरी तरह बर्फ में फंसी दिख रही थी। खिड़की के बाहर बर्फीली हवाएं भी साफ नजर आ रही थीं। वो अपनी बहन से कह रही थीं- मैं काफी डरी हुई हूं। 18 घंटे बाद एंडेल की लाश उसी कार से मिली।

2. बुजुर्ग को महिला ने बचाया, लाइव स्ट्रीमिंग कर मदद मांगी

बफेलो में ही एक महिला शकीरा खिड़की से बाहर तूफान का जायजा ले रही थीं। तभी उन्हें एक व्यक्ति दिखाई दिया। वो चीख रहा था। शकीरा ने अपने पुरुष मित्र को यह बात बताई। वह सड़क पर गए और 64 साल के जो व्हाइट को घर में ले आए। शकीरा ने ड्रायर से बुजुर्ग के हाथ पर जमी बर्फ पिघलाई और घास काटने वाले कटर से उनकी अंगूठी निकाली। बर्फीले तूफान की वजह से बुजुर्ग का शरीर लगातार बदल रहा था। शकीरा ने इस घटना की लाइव स्ट्रीमिंग की और मदद मांगी। इसके बाद कुछ लोगों की मदद से व्हाइट को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी जान बच गई।

3. बर्थ डे पर बर्फीले तूफान में फंसा, परिवार को लाश मिली

बफेलो में ही विलियम क्ले अपने बर्थ डे के दिन बाहर तूफान में फंस गए। उनकी बहन सोफिया ने लोगों से मदद मांगी। काफी देर बाद विलियम की बॉडी मिली। सोफिया ने लिखा- 2022 के बर्फीले तूफान में मेरे भाई ने बर्थ डे के दिन ही अपनी जान गंवा दी। कृपया मेरी मदद कीजिए, ताकि मैं अपने भाई का अंतिम संस्कार कर सकूं।


 n93kt4
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *