Up: China से हमें 2 तरह का खतरा, अखिलेश यादव बोले- भारत सरकार को रहना चाहिए सावधान

Up: China से हमें 2 तरह का खतरा, अखिलेश यादव बोले- भारत सरकार को रहना चाहिए सावधान

भारत और चीन के बीच तनाव की खबरें लगातार आती रहती हैं। हाल में ही तवांग में दोनों देशों के बीच झड़प की खबर आई थी। इसको लेकर भारत सरकार की ओर से कहा गया कि चीन एलएसी पर एकतरफा यथास्थिति को बदलने की कोशिश कर रहा था। चीन की इस कोशिश का भारतीय सेना ने बहादुरी से जवाब दिया और उन्हें खदेड़ भेजा। हालांकि विपक्षी दल जबरदस्त तरीके से चीन के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते नजर आते है। आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चीन को लेकर बड़ी बात कही है। अपने बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि चीन से हमेशा भारत को खतरा रहेगा। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चीन न केवल हमारी सीमाओं को कम कर रहा है, उस पर कब्जा कर रहा है बल्कि इसके साथ वो बाजार पर भी कब्जा कर रहा है। सपा नेता ने कहा कि हमें 2 तरह का खतरा है, एक तो सीमा पर और दूसरा बाजार में है। भारत सरकार को चीन से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपको हमको सावधान रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि भाजपा की साजिश और रणनीति से भी सावधान रहना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी को लेकर भी भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान दिया था उसे खत्म करने की कोशिश हो रही है। महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी चरम पर है। अगर कोई नौकरी मांगने जाता है तो उसे जेल भेजी जाती हैं।

इससे पहले अखिलेश ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में जीत के लिए जसवंतनगर समेत अन्य विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा, मैनपुरी की जीत बहुत बड़ी है और मैनपुरी मॉडल ने गुजरात मॉडल को विफल कर दिया है। गुजरात मॉडल वाले लोग अब मैनपुरी मॉडल पढ़ रहे हैं। सपा प्रमुख ने भाजपा नेताओं पर तंज किया कि वे दावा कर रहे थे कि आजमगढ़ हरा दिया, रामपुर हरा दिया उसी तरह से मैनपुरी भी हरा देंगे, लेकिन सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमीन पर मेहनत करके बहुत बड़ी जीत हासिल की है।


 8oglom
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *