आलोकिता को मिला उत्तर प्रदेश कलाकार अकादमी पुरस्कार ,समाजसेवा क्षेत्र में असाधारण भूमिका के लिए मशहूर फिल्म निर्देशक अब्बास-मस्तान ने किया सम्मानित

आलोकिता को मिला उत्तर प्रदेश कलाकार अकादमी पुरस्कार ,समाजसेवा क्षेत्र में असाधारण भूमिका के लिए मशहूर फिल्म निर्देशक अब्बास-मस्तान ने किया सम्मानित

समाजसेवा के क्षेत्र में असाधारण भूमिका निभाने के लिए हरदोई जिले की बेटी आलोकिता श्रीवास्तव के खाते में एक और बड़ा पुरस्कार जुड़ गया है। शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एकेडमी अवार्ड 2022 के मंच पर बॉलीवुड की जानी-मानी डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान ने उन्हें उत्तर प्रदेश कलाकार अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। 

उत्तर प्रदेश सरकार के फिल्म बंधु और उत्तर प्रदेश कलाकार एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को लखनऊ के एक होटल में 29वां उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट अवार्ड 2022 आयोजित किया गया था। इस मंच पर कला, संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, फिल्म, मीडिया, व्यवसाय और समाजसेवा के क्षेत्र में असाधारण भूमिका निभाकर अपनी अलग पहचान बनाने वालों को पुरस्कृत किया गया।

इसी कड़ी में समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट काम कर दूसरों को भी प्रेरित करने के लिए हरदोई की आलोकिता श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश कलाकार अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आलोकिता को इससे पहले भी समाजसेवा के लिए कई मंचों पर सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हो चुका है।



 anb5ip
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *