ठिठुरन बढ़ी, कोहरा छाया: स्कूल टाइमिंग बदली; 400 मीटर विजिबिलिटी हुई, कानपुर में तीसरे दिन भी फ्लाइट कैंसिल

ठिठुरन बढ़ी, कोहरा छाया: स्कूल टाइमिंग बदली; 400 मीटर विजिबिलिटी हुई, कानपुर में तीसरे दिन भी फ्लाइट कैंसिल

यूपी में ठिठुरन बढ़ने के साथ कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी यानी दृश्यता घटकर 400 मीटर तक रह गई। इससे रेल और सड़क पर ट्रैफिक पूरी तरीके से प्रभावित रहा। 18 ट्रेन 6 घंटे तक देरी से चल रही है। कानपुर में लगातार तीसरे दिन भी कोहरे की वजह से फ्लाइट कैंसिल रहीं। यूपी के ज्यादातर स्कूलों की टाइमिंग सुबह 10 बजे से की गई है।A

अमेठी रहा सबसे ठंडा

4.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ अमेठी सबसे ज्यादा ठंडा रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तापमान में 1 से 2 डिग्री न्यूनतम गिरावट दर्ज की गई है। सोनभद्र में 6.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा प्रयागराज में 7.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अलीगढ़ का तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा तो वही आगरा का तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

कानपुर से मौसम साफ होने के बाद ही रेगुलर फ्लाइट

घने कोहरे के चलते बुधवार को इंडिगो की मुंबई और बंगलुरू फ्लाइट कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर सकी। स्पाइस जेट की दिल्ली फ्लाइट समय से कुछ लेट आई। मगर स्पाइस जेट की मुंबई फ्लाइट निरस्त रही। एयरपोर्ट अथॉरिटी के डॉयरेक्टर संजय कुमार ने बताया कि सुबह के समय चकेरी एयरपोर्ट में विजिबिलिटी कम थी। इसकी वजह से ही विमान कंपनियों ने हवाई सेवाएं निरस्त की। मौसम साफ होने के बाद ही फ्लाइट रेगुलर उड़ान भर सकेंगी।

UP में 2 शहरों की विजिबिलिटी 20 से 25 मीटर पहुंची

मौसम विभाग की माने तो आज यानी 22 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में घना कोहरा पड़ने के आसार हैं। कल के बाद कोहरे में कमी आ सकती है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 22 दिसंबर 5.30 बजे बरेली में 25 मीटर, बहराइच में 50 मीटर, गोरखपुर में 25 मीटर दृश्यता यानी विजिबिलिटी दर्ज की गई।

1 से 2 डिग्री तक और गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी इसी तरह का कोहरा छाए रहने और कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना जताई गई है। इतना ही नहीं ठंड की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। गुरुवार को प्रदेश का तापमान अधिकतम 21 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है।

मौसम विभाग कार्यालय लखनऊ के प्रभारी निदेशक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगले 2 से 3 दिनों तक रात में तथा देर सुबह तक आसमान में घने कोहरे की चादर छाई रहेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में 2 में से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की जाएगी।


 qe3hn8
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *