विदेशी मां से पैदा बेटा नहीं हो सकता राष्ट्रभक्त, गीतकार मनोज मुंतशिर के इस बयान पर कांग्रेसियों में उबाल

विदेशी मां से पैदा बेटा नहीं हो सकता राष्ट्रभक्त, गीतकार मनोज मुंतशिर के इस बयान पर कांग्रेसियों में उबाल

अमेठी. अमेठी के रहने वाले गीतकार मनोज मुंतशिर द्वारा कांग्रेस नेता और अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी पर किये अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों में उबाल आ गया. बुधवार को बड़ी संख्या में यूथ  कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा. दरअसल, अमेठी के रहने वाले गीतकार मनोज मुंतशिर की बॉलीवुड में एक अलग पहचान है. भोपाल में गीतकार मनोज मुंतशिर ने कहा था कि विदेशी मां से पैदा बेटा राष्ट्रभक्त हो ही नहीं सकता, प्रॉब्लम DNA का है. ये बात उन्होंने सोमवार रात रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में कही.

मुंतशिर ने कहा, हमें दुख होता है जब एक निहायत गैरजिम्मेदार राजनेता कहता है कि हमारे देश के सैनिक चाइनीज सैनिकों से पिट गए. इतनी शर्मनाक भाषा का प्रयोग कैसे करता है कोई, लेकिन मैं उसे क्या दोष दूं? मैंने चाणक्य को पढ़ा है. मैं आचार्य विष्णुगुप्त चाणक्य के स्टेटमेंट को कोट कर रहा हूं- विदेशी माता से पैदा हुआ बेटा कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता.

मुंतशिर ने कहा, मैं उस भारत से आता हूं, जिसके होंठों पे गंगा और हाथों में तिरंगा है. भारत का अर्थ इंडिया बिल्कुल नहीं है. भारत दो धातुओं को मिलाकर बनता है. भा और रत. भा का मतलब संस्कृत में प्रकाश के लिए होता है. रत का मतलब जुटा हुआ या लगा हुआ. यानी जो प्रकाश की खोज में निरंतर जुटा हुआ है, वही भारत है.

मनोज मुन्तशिर के इसी बयान से नाराज यूथ कांग्रेस के जिला अद्यक्ष सुभम सिंह की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए गौरीगंज एसडीएम ऑफिस पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। युवा जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि जिस मनोज मुंतशिर को राहुल गांधी ने बधाई दी थी वो राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी कर रहे है. अमेठी की जनता ने हमेशा मनोज मुंतशिर का समर्थन किया है. वो राजनीति के पचड़े में पड़ रहे है. मनोज मुंतशिर खुद दूसरे की कविता को चोरी करके अपना गाना बनाये है.



pearsejayson307@gmail.com, 11 September 2026

 References: Fast payout payid pokies https://bookmarkfeeds.stream
eltongipps991@gmail.com, 17 October 2026

Leave a Reply

Required fields are marked *