इटावा में आरएसएस की गंगा समग्र इकाई का विस्तार

इटावा में आरएसएस की गंगा समग्र इकाई का विस्तार

इटावा में गंगा समग्र के जिला संयोजक अवनीन्द्र सिंह जादौन की अनुशंसा पर जिला आयाम प्रमुखों को अंगवस्त्र और गंगा जल पात्र भेंट कर दायित्व प्रदान किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक दीपेश उपस्थिति रहे। उन्होंने सभी का हौसला बढ़ाया और बधाई दी।

डॉ राजीव चौहान को गंगा सहायक नदी प्रमुख, स्मृति सिंह को गंगा सेविका प्रमुख, आदित्य शर्मा को शिक्षण संस्थान प्रमुख, प्रवीण कुमार पांडेय को जैविक खेती प्रमुख, अनूप दीक्षित को आश्रित आयाम प्रमुख, अवधेश सिंह राजावत को जल निकास आयाम प्रमुख, एडवोकेट शिवम सिंह को विधि आयाम प्रमुख, मुकेश बाबू को पर्यावरण आयाम प्रमुख, दीपक राज को तालाब सरोवर आयाम प्रमुख का दायित्व प्रदान किया गया।

इसके साथ ही गंगा समग्र के सह संयोजक प्रांजल दुबे को आरती आयाम और सह संयोजक एडवोकेट अभिनेन्द्र सिंह को संपर्क आयाम की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी। अर्चना दुबे और लक्ष्मी वेन तिवारी को गंगा सेविका समिति में और अमित शुक्ला को जैविक खेती, और मुकेश त्रिपाठी को तालाब सरोबर आयाम में सह जिला प्रमुख का दायित्व प्रदान किया गया।

विभाग प्रचारक ने कहा कि जल जीवन का आधार है। इसके संचय पर ज्यादा ध्यान और जागरूकता की जरूरत है। गंगा और यमुना को हम माता मानते हैं। इन्हें स्वच्छ रखने के लिए आम जनमानस को आगे आना होगा। उन्होंने यमुना घाट पर गंगा समग्र द्वारा आयोजित मासिक आरती को भव्य रूप देने को कहा।


 ecjgcw
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *