CM योगी का निर्देश- UP में रैन बसेरों की व्यवस्था करें DM, अलाव भी जलवाए जाएं

CM योगी का निर्देश- UP में रैन बसेरों की व्यवस्था करें DM, अलाव भी जलवाए जाएं

लखनऊ समेत UP में घना कोहरा छाने लगा है। सोमवार को पहले दिन लखनऊ में इतना घना कोहरा देखा गया। ठंड को देखते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के DM को निर्देश दिए हैं। योगी ने कहा है कि रैन बसेरा की व्यवस्था कराएं। पब्लिक प्लेस पर अलाव जलाए जाएं। प्रदेश की सबसे ठंडी रात सोनभद्र में दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान 5.8°C रिकॉर्ड किया गया।

रविवार को भी लखनऊ में धुंध छाई रही। इस कारण धूप का असर फीका रहा। राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री रहने से दिन में ठंडक भी बनी रही। मौसम विभाग के कार्यवाहक निदेशक मोहम्मद दानिश ने जानकारी दी है कि फिलहाल अगले 4 दिनों तक मौसम का रुख बरकरार रहेगा। कोहरा बढ़ने की वजह से प्रदेश में ठंड भी बढ़ेगी। 13 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक रहा। अब 5 दिनों से तापमान में गिरावट हो रही है। रविवार की सुबह से ही कोहरे का प्रकोप बना था जो कि सोमवार को व्यापक हो चुका है।

अलाव का हो समुचित प्रबंध: योगी

प्रदेश में तेजी से बढ़ती ठंड के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी DM को निराश्रितों और बुजुर्ग यात्रियों सहित आम जनजीवन की सुरक्षा और सहायता के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि निराश्रित जरूरतमंद लोगों को वितरित किए जाने के लिए सभी जिलाधिकारी कंबलों की खरीद समय से पूरी कर लें।

कंबल गुणवत्तापरक हों उनकी मूल्य में एकरूपता होनी चाहिए। प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि कंबल आदि राहत सामग्री का वितरण स्थानीय सांसद, विधायक, स्थानीय निकाय चेयरमैन आदि जनप्रतिनिधियों द्वारा ही किया जाएगा। प्रशासन के अधिकारी सहायतार्थ उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि रैन बसेरे क्रियाशील होने चाहिए। जिलाधिकारी खुद रैन बसेरों की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करें। जहां आवश्यकता हो, सुधार कराएं।

ठंड में सड़क पर कोई भी व्यक्ति सोता हुआ नजर न आए। हर जरूरतमंद को रैन बसेरे की सुविधा उपलब्ध हो। इसके साथ ही सभी रैन बसेरों में साफ-सफाई सैनिटाइजेशन कराई जाए। रैन बसेरों में बिस्तर आदि के प्रबंध हों। पुलिस द्वारा रैन बसेरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक प्रबंध किये जाएं। आवश्यकतानुसार अस्थायी रैन बसेरे भी बनाए जाएं।


 cbnrq3
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *