उत्तराखंड के एकमात्र राजकीय मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय में आज पूर्व सांसद और डिस्लेक्सीआ सोसाइटी के अध्यक्ष तरुण विजय ने गरम ऊनी वस्त्रों का वितरण किया। उनके साथ प्रमुख समाजसेवी अधिवक्ता मनोजित सिन्हा, शुभोजीत सिन्हा, चिकित्साध्यक्ष डॉक्टर अभिषेक भी थे।
तरुण विजय ने कहा कि मानसिक चुनौतियों से घिरे लोगों को अपनापा और आपका समय चाहिए, दया नहीं। उन्होंने हर महीने इस चिकित्सालय में आकर रोगियों की सेवा और उनके साथ समय बिताने का निर्णय लिया है। यह उनकी तीसरी भेंट थी। चिकित्सालय के प्रमुख डॉक्टर अभिषेक तथा स्टाफ़ ने उनका स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।