सरदारशहर विधानसभा से कांग्रेस के अनिल शर्मा की जीत

सरदारशहर विधानसभा से कांग्रेस के अनिल शर्मा की जीत

चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस ने बड़े अंतर से जीत लिया है। यहां से कांग्रेस कैंडिडेट अनिल शर्मा ने भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार पींचा को 26 हजार 696 वोटों से हराया है। वहीं, आरएलपी उम्मीदवार लालचंद मूंड तीसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक रहे भंवरलाल शर्मा के निधन के कारण यहां उपचुनाव हुए हैं।

अनिल शर्मा को कुल 91 हजार 357 वोट मिले। जबकि भाजपा के अशोक पींचा को 64 हजार 505 और आरएलपी के लालचंद मूंड को 46 हजार 753 वोट मिले।

सरदारशहर के विधायक चुने गए अनिल शर्मा यहां के पूर्व विधायक भंवरलाल के बेटे हैं। उन्होंने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ कांग्रेस ने उपचुनावों में जीत के अपने रिकॉर्ड काे भी कायम रखा है।

भंवरलाल ने भी हराया था

सरदारशहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। आजादी के बाद से अब तक के चुनावों में पार्टी ने इस बाद दसवीं बार जीत दर्ज की है। यहां से दूसरे नंबर पर रहे भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार पींचा को पार्टी ने साल 2013 और 2018 में भी उम्मीदवार बनाया था। दोनों चुनावों में भंवरलाल शर्मा ने पींचा को मात दी थी। इस बार उनके बेटे अनिल शर्मा ने उन्हें हराया है। पींचा साल 2008 में यहां से चुनाव जीते थे।

यहां 5 दिसम्बर को 295 मतदान केन्द्रों पर 72.09 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां कांग्रेस के अनिल शर्मा, भाजपा के अशोक पींचा और आरएलपी के लालचंद मूंड के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था।

जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि पहले सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती आरओ के कमरे में शुरू हुई। इसके बाद ईवीएम मशीनों की गिनती सुबह करीब साढ़े 8 बजे शुरू कर दी गई।

प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर मौजूद है। उन्होंने बताया कि आरओ के कमरे में 4 टेबल एक्सट्रा लगाई गई, जिन पर पोस्टल बैलेट और सर्विस वोटर की गणना की गई।

220 पुलिस अधिकारी-जवान तैनात

मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसपी दिगंत आनन्द ने बताया कि मतगणना स्थल पर जिले के 220 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए।

इसमें 4 डीएसपी, 2 सीआई, 11 एसआई, 14 एएसआई, 165 हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल, 22 महिला कॉन्स्टेबल, 3 फिक्स पिकेट होंगे। जिनमें 1-4 का जाब्ता रहेगा। इसके अलावा तीन मोबाइल पार्टियां बनाई गई हैं, जिनमें भी 1-4 का जाब्ता रहेगा। वहीं कुछ पुलिस के जवान रिजर्व में भी रखे गए हैं। इनमें 1-20 का जाब्ता तैनात रहेगा।

2 लाख 8 हजार 956 मतदाताओं ने किया मतदान

सरदारशहर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 89 हजार 843 है, जिनमें 1 लाख 10 हजार 269 पुरूषों और 98 हजार 692 महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं साल 2018 में सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 69 हजार 351 मतदाता थे।

2018 में कांग्रेस के भंवरलाल शर्मा ने भाजपा के अशोक पींचा को 16 हजार 816 वोटों से हराया था। उस समय 76.42 प्रतिशत मतदान हुआ था।

सरदारशहर शहरी क्षेत्र में मतदान

कुल मतदाता पुरूष महिला

वोटर्स की संख्या 71405 37,266 34139

कुल मतदान 45277 23969 21308

प्रतिशत 64.32 62.42 63.41

सरदारशहर ग्रामीण क्षेत्र में मतदान

कुल मतदाता पुरूष महिला

वोटर्स की संख्या 2,18,438 1,15,500 1,02,938

कुल मतदान 163684 86300 77384

प्रतिशत 74.93 74.72 75.18

पिछले पांच विधानसभा चुनाव में 4 बार कांग्रेस के दिवंगत नेता भंवरलाल शर्मा ने जीत हासिल की थी। सिर्फ 1 बार 2008 में बीजेपी के अशोक पींचा ने जीत हासिल की थी।

क्या 92 MLA का इस्तीफा फिर लाएगा सियासी संकट?:राजेंद्र राठौड़ बोले- राहुल की बढ़ी हुई दाढ़ी नाटक; विधायकों से जबरन साइन करवाए

25 सितंबर को एक साथ 92 विधायक अपना इस्तीफा लेकर एक बस में सवार हुए और विधानसभा स्पीकर के घर पहुंचे थे। अभी तक इन विधायकों के इस्तीफे स्वीकार नहीं किए गए हैं। राजस्थान में चार साल में तीसरी बार हुए पॉलिटिकल ड्रामे को सत्ता पक्ष तो भूल गया लेकिन विपक्ष के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने इसी बात को मुद्दा बनाया और हाईकोर्ट की शरण ली


 kvet1t
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *