राहुल की यात्रा के बीच कांग्रेस नेता का इस्तीफा

राहुल की यात्रा के बीच कांग्रेस नेता का इस्तीफा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में तीसरा दिन है। कोटा में चल रही यात्रा में दिन का दूसरा चरण शुरू हो गया है। राजस्थान का प्रभारी बनने के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा भी राहुल गांधी की यात्रा में पहुंच गए हैं। प्रभारी बनने के बाद पहली बार उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की है।

इधर, यात्रा के बीच कांग्रेस नेता रिजु झुनझुनवाला ने पार्टी छोड़ दी है। झुनझुनवाला ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। रिजु 2019 में अजमेर से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। रिजु ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह अब पार्टी में कुछ एड करने की हालत में नहीं हैं।

लंच ब्रेक के दौरान कांग्रेस संगठन महासचिव वेणुगोपाल ने अग्रिम संगठनों की मीटिंग में नेताओं को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने यात्रा में अलग-अलग झंडों को लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं के प्रति नाराजगी जताई। वेणुगोपाल ने कहा कि सभी लोग केवल तिरंगा लेकर ही चलें। वहीं, राजस्थान के कांग्रेस के नए प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा राहुल गांधी से मिलने यात्रा कैंप पहुंचे हैं।

इससे पहले हुई प्रेस कांफ्रेंस में जयराम रमेश ने बताया कि 10 दिसंबर को यात्रा में राहुल के साथ केवल महिलाएं चलेंगी। मध्य प्रदेश की तरह यहां भी एक दिन महिलाओं के लिए रिजर्व रखा गया है। इसकी शुरुआत 19 नवंबर को इंदिरा गांधी जयंती से हुई थी। वहीं, कल यात्रा आधे दिन की ही होगी। इसके बाद राहुल गांधी दिल्ली जा सकते हैं। रमेश ने बताया कि कल का सफर सुबह 11 बजे पूरा हो जाएगा। इस दौरान यात्री करीब 24 किलोमीटर चलेंगे।

सीएम अशोक गहलोत को लगातार लेटर लिखकर नाराजगी जताने वाले कांग्रेस के सांगोद विधायक भरत सिंह के क्षेत्र से आज यात्रा निकल रही है। जिस दरा क्षेत्र से यात्रा की शुरुआत हुई है, वह सांगोद विधानसभा क्षेत्र का इलाका है।

भरत सिंह की खान मंत्री प्रमोद जैन और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल से नहीं बनती। भरत सिंह सीएम अशोक गहलोत को लगातार लेटर लिखकर मंत्रियों की शिकायत करने के अलावा कई मुद्दों पर नाराजगी जताते रहे हैं।

राहुल की नाराजगी के बावजूद पुलिस की सख्ती बरकरार

राहुल गांधी भारत यात्रा के दौरान अलग अलग प्रोफेशन से जुड़े लोगों से बातचीत कर रहे हैं। उधर राहुल गांधी से मिलकर ज्ञापन देने वाले लोगों पर पुलिस की निगाह है। कोटा सिटी एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लिखित निर्देश जारी करके राहुल गांधी की यात्रा के दौरान विरोध प्रदर्शन करने वालों और ज्ञापन देने वालों पर विशेष निगरानी रखने को कहा है।

अपनी समस्याओं को लेकर राहुल गांधी से मिलकर ज्ञापन देने वालों पर निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए हैं। राहुल गांधी ने राजस्थान में यात्रा की एंट्री के साथ ही भारी पुलिस जाप्ता लगाने पर नाराजगी जताई थी।

सतीश पूनिया ने राहुल गांधी से दूषित पानी से हो रही मौतों को लेकर सवाल किया

यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट

भारत जोड़ो यात्रा में कल आधे दिन का ही सफर होगा। कल सुबह 11 बजे बाद राहुल गांधी दिल्ली जा सकते हैं। 10 नवंबर को राहुल के साथ यात्रा में केवल महिलाएं ही चलेंगी।

राजस्थान कांग्रेस के नए प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा राहुल से मिलने आज यात्रा कैंप पहुंचे। यहां गोविंद सिंह डोटासरा ने उनका स्वागत किया।

राहुल गांधी करीब 10 किलोमीटर चलने के बाद गोपालपुरा गांव में खेत पर बने मकान में नाश्ते के लिए रुके। कांग्रेस नेता और पूर्व उपप्रधान अशोक मीणा के खेत पर बनाए मकान की छत पर राहुल गांधी ने नाश्ता किया और चाय पी। टी ब्रेक की करीब 35 मिनट का हुआ।

आज सुबह राहुल ने यात्रा के दौरान जैसलमेर-बाड़मेर से आए मांगणियार लोक कलाकारों से चर्चा की। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने हाड़ौती की सियासत को गरमा ​दिया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के क्षेत्र से निकलकर अब यात्रा कोटा जिले में चल रही है।

आज राहुल गांधी की यात्रा दर्रा कोटा नेशनल हाईवे पर चल रही है। यात्रा की स्पीड आज तेज है, क्योंकि यहां आबादी क्षेत्र नहीं है। इस बीच राहुल की यात्रा में एंबुलेंस को रास्ता दिया गया। एंबुलेंस मरीज को लेकर कोटा जा रही थी।

सिर्फ 5.30 घंटे सो रहे राहुल गांधी:4.30 बजे जागने से शुरू होता है दिन, सोने से पहले 1 घंटा पढ़ते हैं किताबें

भारत जोड़ो यात्रा में अब तक राहुल गांधी 7 राज्यों से गुजरकर 2500 किलोमीटर से ज्यादा का सफर कर चुके हैं। इस दौरान यात्रा के साथ-साथ वे दौड़ते, नाचते, खेलते और लगातार भाषण देते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सियासी पहलू से अलग उनकी फिटनेस के भी चर्चे हैं। आखिर क्या वजह है राहुल गांधी बिना थके इतने एनर्जेटिक नजर आ रहे हैं


 jkw3qf
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *