आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायत के बाद विभाग की तरफ से नोटिस जारी, अभी तक कुछ भी साबित नहीं

आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायत के बाद विभाग की तरफ से नोटिस जारी, अभी तक कुछ भी साबित नहीं

एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी की परेशानी बढ़ने वाली है। बताया जा रहा है कि उनके यहां इनकम टैक्स की नोटिस गई है। बेनामी संपत्तियों को लेकर वीसी को आयकर की नोटिस मिलने की बात है। हालांकि इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं है। लेकिन उनके खिलाफ शिकायत की बात है,उसके बाद आयकर ने उनकी बेनामी संपत्तियों के बारे में जानकारी एकत्र करनी शुरू की है। शिकायत की आयकर विभाग ने अपने स्तर से पड़ताल की।

दरअसल, आयकर में अगर कोई शिकायत होती है तो उसके आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एक नोटिस भेजा जाता है। ऐसे में इस नोटिस के आधार पर अभी यह कहना मुश्किल होगा कि इंद्रमणि त्रिपाठी के बाद आय से अधिक संपत्ति है।

इससे पहले जब वह नगर आयुक्त थे तो तब भी यह चर्चा हुई थी कि उन्होंने शहर के बड़े इलाके में मकान बनाना शुरू किया है। बताया यह भी जा रहा है कि गोमती नगर में सृजन विहार में एक आलीशान मकान बन रहा है। इस मकान को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। अब यह मकान इंद्रमणि त्रिपाठी का है या नहीं यह जांच का विषय होगा। फिलहाल इस पर आयकर विभाग के अधिकारी भी कुछ कहने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि नोटिस का जवाब मिलने के बाद ही आयकर विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई की जा सकती है।


 qymxmf
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *