हैदराबाद: मानव तस्करी में संलिप्त बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 14,000 से अधिक पीड़ितों की तस्करी में शामिल

हैदराबाद: मानव तस्करी में संलिप्त बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 14,000 से अधिक पीड़ितों की तस्करी में शामिल

तेलंगाना की राजधानी में पुलिस ने मानव तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ कर 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। साइबराबाद पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह के सदस्य पिछले कई वर्षों के दौरान कथित तौर पर देह व्यापार के लिए 14,000 से अधिक पीड़ितों की तस्करी में शामिल रहे हैं।

पीड़ितों को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, असम के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, थाईलैंड, उज्बेकिस्तान, रूस से लाया जाता था। साइबराबाद के पुलिस आयुक्त एम स्टीफन रवींद्र ने कहा कि आरोपियों ने महिलाओं को खरीदा और वेबसाइटों पर विज्ञापन जारी कर, कॉल सेंटर और व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क किया तथा महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया।


 qwlwb2
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *