पूनिया बोले - कांग्रेस में लोग - लुगाई की लड़ाई तो पड़ोसी क्या करे

पूनिया बोले - कांग्रेस में लोग - लुगाई की लड़ाई तो पड़ोसी क्या करे

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर बड़ा तंज कसा है। सतीश पूनिया ने प्रदेश कांग्रेस की राजनीति को गद्दार कौन नाम दिया है। दरअसल पूनिया आज सीकर के फतेहपुर कस्बे में बुधगिरी मढ़ी पहुंचे थे। यहां उनका भाजपा नेता मधुसूदन भिंडा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान पूनिया ने चाय की थड़ी पर चाय भी पी।

सतीश पूनिया ने कहा कि चारों तरफ कांग्रेस से सहानुभूति कारक पर चुनाव लड़ रही है। जबकि भारतीय जनता पार्टी पॉलिटिक्स और परफॉर्मेंस पर चुनाव लड़ रही है। केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का लाभ सरदार शहर के लोगों को मिल रहा है। ऐसे में वहां भारतीय जनता पार्टी को लोग पसंद कर रहे हैं।

पूनिया ने कहा कि राजस्थान में एंबुलेंस ही नहीं कांग्रेस की हालत भी खराब है। कांग्रेस पार्टी भी धक्के देकर ही चलाई जा रही है। जिसकी कब मौत हो जाए कुछ पता नही। पूनिया ने कहा कि भाजपा तो कांग्रेस के लिए सबनियत है। जब भी कोई बुरा काम होता है तो कांग्रेस उसे भाजपा के माथे मंड देती है। कांग्रेस में लोग- लुगाई का झगड़ा है तो हम पड़ोसी क्या करेंगे। जमीन का बंटवारा उनमें है, बाड़े में वह बंद रहे। अब उनकी फिल्म का नया नाम है गद्दार कौन। सतीश पूनिया ने कहा कि मेरी नजर में राजस्थान की सबसे बड़ी गद्दार कांग्रेस पार्टी है। पूरे प्रकरण में कांग्रेस पार्टी में एक फिल्म और आएगी। हम तो डूबेंगे सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे।

बागी नेताओं के पार्टी में शामिल होने की बात पर सतीश पूनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहले कार्यकर्ताओं के पार्टी थी। फिर जनता की पार्टी बनी। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग भी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े। पार्टी गुण और अवगुण के आधार पर नेताओं को शामिल करती है। वही राजकुमार रिणवा के भाजपा में शामिल होने की बात पर पूनिया ने कहा कि वह पार्टी में रहकर तीन बार विधायक रहे हैं। मंत्री भी रहे हैं। उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर की है।


 xefrkv
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *