PM को मां ने लिखा लेटर, कहा- बेटी को धोखे से लंदन ले गया, वापस मांगने पर 3 तलाक दिया

PM को मां ने लिखा लेटर, कहा- बेटी को धोखे से लंदन ले गया, वापस मांगने पर 3 तलाक दिया

मुजफ्फरनगर की महिला ने PM मोदी को पत्र लिखकर बेटी वापस दिलाने की गुहार लगाई है। महिला ने PM को पत्र लिखकर बताया कि 6 साल पहले उसका पति धोखे से उसकी मासूम बेटी को अपने साथ लंदन ले गया। कई बार कहने के बाद भी उसने बेटी वापस नहीं की। अभी दो दिन पहले उसने फोन कर 3 तलाक भी दे दिया। महिला का कहना है कि वो अपनी बेटी से बहुत प्यार करती है। मोदी जी किसी भी तरह से उसकी बेटी वापस दिला दें।

8 वर्ष पहले हुआ था लंदन के प्रवेज से निकाह


शहर कोतवाली क्षेत्र के जामिया नगर की रहने वाली फरहाना का निकाह 2014 में लंदन के परवेज गुलमर्क से हुआ था। निकाह के बाद परवेज फरहाना को अपने साथ लंदन ले गया। एक साल बाद फरहाना ने एक बेटी को जन्म दिया। फरहाना के मुताबिक, बेटी के पैदा होने के बाद से परवेज ने टॉर्चर करना शुरू कर दिया।


फरहाना ने इसकी शिकायत अपने भाई तारिक सिद्दीकी से की। तारिक ने मामले की शिकायत लंदन की एक एनजीओ से की। इसके बाद लंदन पुलिस हरकत में आई। फरहाना को हमेशा खुश रखने वादा कर परवेज बेटी और फरहाना के साथ भारत आया।

घुमाने के बहाने ले गया फिर वापस नहीं लौटा

फरहाना ने बताया कि 2016 में परवेज ने मुजफ्फरनगर के अंबा विहार में किराए पर एक फ्लैट लिया। वो उसके साथ 4 महीने तक रहा। एक दिन वो बेटी को घुमाने के बहाने घर से ले गया। इसके बाद उसे लेकर लंदन भाग गया। परवेज जाते समय फरहाना का पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज भी ले गया। तब से वह लगातार उसके पति परवेज से बेटी से मिलाने की गुहार लगा रही है।

महिला का भाई बोला- फोन पर भी टॉर्चर करता है

फरहाना के भाई तारिक सिद्दीकी ने बताया कि उसका बहनोई परवेज बहन को फोन पर भी टार्चर करता है। जब फरहाना ने परवेज से बेटी को वापस भेजने की बात कही तो उसने फोन पर ही तीन तलाक बोल दिया। इसके बाद उसने फोन काट दिया। तारिक ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी से भी की है।


 lg83c2
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *