बिधूना में चलाया गया एंटी रोमियो अभियान, स्कूलों व बाजारों में महिलाओं को किया गया जागरूक

बिधूना में चलाया गया एंटी रोमियो अभियान, स्कूलों व बाजारों में महिलाओं को किया गया जागरूक

बिधूना में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों की रोकथाम के लिए बुधवार को एंटी रामियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन पहल की। विद्यालयों के गेट व महिलाओं की अधिक भीड़भाड़ वाले बाजार में भ्रमण कर महिलाओं को जागरूक किया।

पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में महिलाओं व छात्राओं के प्रति होने वाले अपराधों को रोकने के लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है। कोतवाली में तैनात महिला उप निरीक्षक सुनीता व लक्ष्मी चौधरी ने एन्टी रोमियो टीम के साथ बुधवार को नगर के फीडर रोड, पेट्रोल पम्प, कोचिंग सेंटर, श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज, द्वारिका प्रसाद बालक राम महाविद्यालय आदि जगह पहुंची। यहां पर महिलाओं व छात्राओं को महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों के लिए जागरूक किया।

इस दौरान टीम ने महिलाओं व छात्राओं को महिला उत्पीड़न पर पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। शासन द्वारा चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। 1090, 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन- 181, यूपी 112 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान टीम ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर उक्त नंबरों या थाना पुलिस को तत्काल सूचित करें। जिससे पुलिस मौके पर पहुंचकर उनकी मदद कर सके।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने बताया कि कस्बा बिधूना में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व छात्राओं को जागरूक करने काम किया जा रहा। जिससे महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध पर रोक लग सके और महिलाओं को अपनी सुरक्षा से संबंधित कानून की जानकारी हो सके।

Leave a Reply

Required fields are marked *