AIMIM प्रवक्ता: डिंपल को तीसरी बार मिलेगी हार; प्रयागराज में कहा- UP का मुसलमान किसी भी कीमत पर सपा को माफ नहीं करेगा

AIMIM प्रवक्ता: डिंपल को तीसरी बार मिलेगी हार; प्रयागराज में कहा- UP का मुसलमान किसी भी कीमत पर सपा को माफ नहीं करेगा

कानपुर से सपा विधायक इरफान सोलंकी के मुद्दे पर ओवैसी की पार्टी AIMIM एक बार फिर सपा और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर हुए हैं। AIMIM के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने कहा कि अखिलेश यादव मुस्लिम नेताओं के साथ हो रहे जुल्म पर चुप बैठे हैं। कहा कि मुसलमान सपा के साथ मैनपुरी चुनाव में नहीं जाएगा। डिंपल यादव तीसरी बार चुनाव हारेंगी।

फरहान बोले- अखिलेश यादव घर से बाहर नहीं निकले

मोहम्मद फरहान ने कहा कि कानपुर में इरफान सोलंकी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर उत्पीड़न कर रही है और अखिलेश यादव घर से बाहर कदम नहीं रख रहे हैं। इरफान की मां और बेगम को बाहर निकलकर मीडिया से गुहार लगा रही हैं। पुलिस के आला अधिकारियों के भी चक्कर लगा रही हैं। योगी को खुश करने के लिए पुलिस और प्रशासन मिलकर नाहिद हसन और अब्बास अंसारी का भी उत्पीड़न कर रहा है, लेकिन इन मुस्लिम नेताओं के मामले में भी अखिलेश यादव ने चुप्पी साध रखी है।

यूपी का मुसलमान सपा को कभी माफ नहीं करेगा: फरहान

मोहम्मद फरहान ने कहा कि यूपी का मुसलमान किसी भी कीमत पर समाजवादी पार्टी को कतई माफ नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि मैनपुरी उपचुनाव में यादव समाजवादी पार्टी को वोट नहीं देगा। मजबूरी में मुसलमान अगर समाजवादी पार्टी को वोट करेगा भी तब भी सपा प्रत्याशी डिंपल यादव चुनाव नहीं जीतेगी। अगर डिंपल यादव के बजाय किसी दूसरे यादव कैंडिडेट को टिकट दिया गया होता तो एक बार जीतने के भी संभावना रहती। उन्होंने सपा मुखिया पर परिवारवाद का आरोप लगाया। कहा कि पार्टी अपने घर से बाहर निकल ही नहीं पा रही है।

80% यादव भाजपा में गए

मोहम्मद फरहान ने कहा कि फिरोजाबाद और कन्नौज के बाद डिंपल यादव मैनपुरी उपचुनाव में हार कर हैट्रिक लगाएंगी। उन्होंने कहा कि यादव वोट बैंक सपा से खिसक चुका है। 80% यादव भाजपा में चले गए हैं। क्योंकि उन्हें अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम पसंद आ रहा है। इसलिए यादवों को मोदी और योगी का भी साथ पसंद आ रहा है। वहीं 20% यादव जो अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं, वे शिवपाल सिंह यादव के साथ हैं। इसलिए मैनपुरी के उपचुनाव में सपा की करारी हार होने जा रही है। मैनपुरी की हार के बाद हो सकता है डिंपल यादव भविष्य में कभी चुनाव ही ना लड़ें।

AIMIM नहीं लड़ रही चुनाव

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी सीट पर सपा प्रत्याशी के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने नामांकन कर दिया है। मोहम्मद फरहान से जब सवाल किया गया कि क्या उनकी पार्टी मैनपुरी से चुनाव लड़ रही है तो उन्होंने कहा कि AIMIM मैनपुरी सीट से चुनाव नहीं लड़ रही है।


 3w1j7x
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *