कर्नाटक के बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने मैसूर-ऊटी रोड पर मस्जिद जैसे बस स्टैंड पर बुलडोजर चलाने की बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया है। सांसद सिम्हा ने कहा कि मैंने इसे सोशल मीडिया पर देखा है। बस स्टैंड के दो गुंबद हैं, बीच में एक बड़ा और उसके बगल में एक छोटा। वह केवल एक मस्जिद है। मैंने इंजीनियरों से कहा है कि तीन-चार दिन में ढांचा गिरा दें। अगर वे नहीं करते हैं, तो मैं एक जेसीबी लूंगा और इसे ध्वस्त कर दूंगा।
इस बीच, कांग्रेस ने भाजपा सांसद की तुलना के लिए उन्हें आड़े हाथ लिया। कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख सलीम अहमद ने कहा, मैसूर के सांसद का यह मूर्खतापूर्ण बयान है। क्या वह उन सरकारी दफ्तरों को भी गिरा देगा जिनमें गुंबज भी है। कांग्रेस ने कहा कि प्रताप सिम्हा एक सांसद हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि वे क्या बोल रहे हैं। क्या वह उन सरकारी दफ्तरों को भी गिरा देंगे, जिनमें गुंबद बने हैं? पहले उन्हें इसका जवाब देने दें। लोग इस सरकार से तंग आ चुके हैं क्योंकि कोई विकास नहीं हुआ है।