अरुण सिंह बोले- प्रदेश के सबसे बड़े नेता सतीश पूनिया, कहा- BJP राष्ट्रीय कार्यसमिति में हुआ सम्मान

अरुण सिंह बोले- प्रदेश के सबसे बड़े नेता सतीश पूनिया, कहा- BJP राष्ट्रीय कार्यसमिति में हुआ सम्मान

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने जयपुर के आमेर विधानसभा क्षेत्र में दीपावली स्नेह मिलन कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लोगों से कहा- आप बड़े भाग्यशाली हो। आपने आशीर्वाद दिया और आपके आशीर्वाद से आपके विधायक पूरे प्रदेश के सबसे बड़े नेता डॉ सतीश पूनिया प्रदेश अध्यक्ष हैं। अरुण सिंह बोले- इस क्षेत्र का मान सम्मान प्रदेश में ही नहीं देशभर में है। जब पूरे देशभर की बीजेपी कार्यसमिति होती है, वहां बीजेपी प्रदेशाध्यक्षों को बुलाया जाता है, तो कहा जाता है सबसे बढ़िया काम कौनसे प्रदेशाध्यक्ष ने किया ? तो उसमें डॉ सतीश पूनिया का नाम ऊपर आता है। इस पर आमेर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और सतीश पूनिया के नारे लगाए।


अबकी बार रिकॉर्ड मार्जिन से डॉक्टर साहब जीतेंगे

अरुण सिंह रविवार को आमेर विधानसभा क्षेत्र में दीपावली स्नेह मिलन में आम लोगों और बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर बोले- इतनी बड़ी संख्या में सतीश पूनिया को आशीर्वाद देने आप आए हो। मैं कह सकता हूँ अबकी बार बहुत रिकॉर्ड मार्जिन से डॉक्टर साहब जीतेंगे और प्रदेश में सबसे बड़ा रिकॉर्ड कायम होगा। सिंह ने कहा दोनों हाथों से डॉक्टर साहब को आप आशीर्वाद दे रहे हैं ना ? क्योंकि सतीश पूनिया लगातार प्रदेश का भ्रमण करते रहते हैं। महीने में दो-चार दिन भी नहीं होते, जब वह घर पर रहते हों। राजस्थान में कोने-कोने में जाकर बीजेपी के संगठन को मजबूत करने, निकम्मी गहलोत सरकार के कारनामों को उजागर करने, जनता के साथ मिलकर संघर्ष करने और लगातार राजस्थान में बीजेपी को आगे बढ़ाने का काम सतीश पूनिया कर रहे हैं।


एक-एक व्यक्ति पूनिया की तरह प्रदेशाध्यक्ष बनकर पार्टी को मजबूत करो

अरुण सिंह बोले - इसलिए आप सबकी यह ड्यूटी और बन जाती है कि चुनाव खैर एक साल में है। तब तक एक-एक व्यक्ति सतीश पूनिया की तरह प्रदेश अध्यक्ष बनकर एक-एक घर में जाकर अभी से पार्टी को मजबूत करो। हर बूथ पर कम से कम पार्टी के 100 कार्यकर्ता बनने चाहिए।


चुनाव तक पूनिया ही रहेंगे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ?

सतीश पूनिया का बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर 3 साल का कार्यकाल सितम्बर में ही पूरा हो चुका है। अगस्त 2022 में जब मीडिया ने प्रभारी अरुण सिंह से पूनिया का कार्यकाल पूरा होने से पहले सवाल किया था। तो अरुण सिंह ने कहा था कि विधानसभा चुनाव 2023 से पहले संगठन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अरुण सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों पर तबब विराम लगा दिया था। उनके बयान से यह संकेत मिले कि विधानसभा टिकट वितरण में सतीश पूनिया की अहम भूमिका रहेगी। हालांकि अरुण सिंह ने 70 वर्ष की उम्र पार कर चुके वरिष्ठ नेताओं के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं काटने की बात भी कही थी। जबकि पूनिया ने 70 वर्ष की उम्र में रिटायर होने की बात कहकर नई चर्चा छेड़ दी थी। जिसे अरुण सिंह ने उनका निजी विचार बताया था। साथ ही ये भी कहा कि राजस्थान में पीएम मोदी के चेहरे और पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के आधार पर ही चुनाव लड़ा जाएगा।


 o2ymje
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *