प्रियंका चोपड़ा दो दिन लखनऊ में रहेंगी: बिजनौर और निगोहा के स्कूलों में बच्चों से की बात

प्रियंका चोपड़ा दो दिन लखनऊ में रहेंगी: बिजनौर और निगोहा के स्कूलों में बच्चों से की बात

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लखनऊ में हैं। सोमवार को उन्होंने स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार के बारे में जानकारी ली। मंगलवार को भी शहर के अलग-अलग इलाकों में चल रहे सामाजिक कार्यों का जायजा लेंगी। प्रियंका यूनिसेफ की गुडविल ऐंबैस्डर हैं। 2016 में उनको यह जिम्मेदारी मिली थी। इसके लिए ही वह दो दिन के दौर पर लखनऊ आई हैं।


सबसे पहले वह सुबह बिजनौर और औरंगाबाद प्राथमिक विद्यालय में शामिल हुईं। यहां उन्होंने स्कूल के काम की शैली को देखा। इसके बाद निगोहां के लालपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं और बच्चों के पोषण आहार के बारे में जानकारी ली। यहां शिक्षकों से पूछा गया कि पोषण आहार के रूप में क्या खिलाते हैं? आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का वजन और लंबाई भी नापी गई। यहां के कार्यक्रम में 11 बच्चों को लाया गया था।


प्रियंका को उनकी तस्वीर गिफ्ट किया

बिजनौर के स्कूल में एक छात्रा ने प्रियंका को उनकी तस्वीर बना कर गिफ्ट की। उसने खुद यह तस्वीर बनाई थी। प्रियंका सुबह 8 बजे यहां पहुंची थीं। यहां से वह निगोहां के लिए गई थीं।


इलाके में सैकड़ों लोग जुटे

प्रियंका चोपड़ा का नाम सुनते ही सैकड़ों लोग जुट गए। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसके लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। कार्यक्रम से अंदर मीडिया से लेकर सभी लोगों की एंट्री पर बैन लगा था। प्रियंका भारत में यूनिसेफ के कई अभियान से जुड़ी हैं।


दो दिन ऐसा रहेगा कार्यक्रम

सोमवार सुबह 7:30 बजे बिजनौर और औरंगाबाद प्राथमिक विद्यालय में शामिल होंगी।

9:30 बजे मोहनलालगंज के लालपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में मीना मंच मैं बच्चों से रूबरू होंगी।

दोपहर 12:30 चिनहट के उत्तर धोना जूनियर हाई स्कूल में जाएंगी।

3:45 बजे 1090 चौराहा पहुंचेंगी।

मंगलवार को ये रहेगा कार्यक्रम


सुबह 8:30 बजे लोकबंधु अस्पताल वन स्टॉप सेंटर और सरोजनी नगर स्थित PHC का दौरा

दोपहर 12:00 बजे न्यू बार्न केयर यूनिट वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय गोलागंज का दौरा।

3:30 बजे गोमतीनगर स्थित यूनिसेफ कार्यालय से दौरे की समाप्ति।


 ki9ex4
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *