मोरबी की घटना के लिए पीएम को माफी मांगनी चाहिए

मोरबी की घटना के लिए पीएम को माफी मांगनी चाहिए

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहां केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि गुजरात के मोरबी में पुल टूटने की घटना के लिए भाजपा की सरकार जिम्मेदार है।भाजपा सरकार का बना पुल 4 दिन भी नहीं चला। 100 लोगों की क्षमता वाले पुल पर 400 लोगों को जाने दिया गया। जिसके चलते इतना बड़ा हादसा हुआ।मोरबी की घटना के लिए पीएम मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए।


अभी तक ऐसी भ्रष्ट सरकार नहीं देखी: प्रमोद तिवारी

प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि घड़ी बनाने वाली कंपनी को पुल की मरम्मत का काम दिया गया था। जबकि उसके इस क्षेत्र में काम करने का कोई अनुभव नहीं था। उन्होंने यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां पर हर चीज में घोटाला हो रहा है। थाना,तहसील सभी में रिश्वत का खेल खेला जा रहा है। मैंने 44 साल की राजनीति में केंद्र और यूपी में इतनी भ्रष्ट सरकार नहीं देखी।


बिना रिश्वत दिए भाजपा सरकार में कोई काम नहीं हो रहा है: प्रमोद तिवारी

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का नाम ही घोटाला सरकार है। मैं आज लखनऊ से आ रहा हूं। अब तो वहां पर इधर गड्ढा पाटा जा रहा है,तो उधर सड़क उखड़ जा रही है।गड्ढा सड़क का निर्माण रूक गया है। मैं तो इतना ही कह सकता हूं, जो भ्रष्टाचार भाजपा के राज में हैं इतना कभी नहीं देखा गया था।


 7hev6p
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *