गुजरात में लगी सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी, पीएम मोदी ने कहा- भारत भविष्य के अवसरों को आकार दे रहा है

गुजरात में लगी सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी, पीएम मोदी ने कहा- भारत भविष्य के अवसरों को आकार दे रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया, उत्तरी गुजरात के दीसा में नए सैन्य हवाई अड्डे की आधारशिला रखी। इस दौरान पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहला ऐसा डिफेंस एक्सपो है, जिसमें केवल भारतीय कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।


गुजरात के गांधीनगर के डिफेंस एक्सपो 2022 Def Expo 2022 में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि  मुझे खुशी है कि जब भारत भविष्य के इन अवसरों को आकार दे रहा है, तो 53 अफ्रीकी देश जो भारत के मित्र हैं, हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। देश के अब तक के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो ने एक नए भविष्य की जोरदार शुरुआत की है। मुझे पता है कि इससे कुछ देशों को भी असुविधा हुई है, लेकिन सकारात्मक मानसिकता के साथ कई देश हमारे साथ आए हैं।


पीएम मोदी मे आगे कहा हमारे देश में पहले भी डिफेंस एक्सपो होता था लेकिन डिफेंस एक्सपो 2022 Def Expo 2022 अभूतपूर्व है। यह एक नई शुरुआत का प्रतीक है। यह देश का पहला ऐसा डिफेंस एक्सपो है, जहां सिर्फ भारतीय कंपनियां ही हिस्सा ले रही हैं, जहां सिर्फ मेड इन इंडिया डिफेंस इक्विपमेंट हैं। 


 znumbj
x01mp3rx0z@mailto.plus, 11 December 2022

 016mpw
yhfee@chitthi.in, 10 June 2023

Leave a Reply

Required fields are marked *