नई वंदेभारत ट्रेन- गांधी नगर से मुंबई का पहले दिन का ये है शेड्यूल

नई वंदेभारत ट्रेन- गांधी नगर से मुंबई का पहले दिन का ये है शेड्यूल

नई दिल्‍ली नई वंदेभारत ट्रेन शुक्रवार को गांधी नगर से मुंबई के बीच चलेगी प्रधानमंत्री इस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे पहले दिन चलने वाली ट्रेन का शेड्यूल जारी हो गया है गांधी नगर सुबह 10.30 बजे चलेगी यह ट्रेन सफर के दौरान तीन स्‍टेशनों पर रुकेगी पूर्व में दो वंदेभारत ट्रेनों का सफल संचालन हो रहा है


वंदेभारत का यह शेड्यूल पहले दिन का है इस शेड्यूल के अनुसार ट्रेन नंबर 09404 सुबह 10.30 बजे गांधी नगर से रवाना होगी और शाम को 5.40 बजे मुंबई पहुंचेगी गांधी नगर से मुंबई के बीच 519 किमी की दूरी ट्रेन 7 घंटे 10 मिनट में तय करेगी इसकी औसतन स्‍पीड 72.42 किमी प्रति घंटे होगी


ये है पूरा शेड्यूल


10.30 गांधी नगर से चलकर 11.15 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी और यहां से 12 बजे रवाना होगी गेरतपुर स्‍टेशन से 12.18 बजे पास होगी इसके बाद बडोदरा 1.05 बजे पहुंचेगी और 1.08 बजे छूटेगी बडोदरा के बाद सूरत स्‍टेशन 2.27 बजे पहुंचकर 2.30 छूट जाएगी सूरत के बाद सीधे मुंबई स्‍टेशन शाम 5.40 बजे पहुंचेगी


कवच तकनीक से लैस है ट्रेन


अहमदाबाद से चलने वाली नई वंदे भारत ट्रेन में पहली बार KAVACH (Train Collision Avoidance System) तकनीक को लॉन्च किया जा रहा है इस तकनीक की मदद से दो ट्रेनों की आमने-सामने से होने वाली टक्कर जैसी दुर्घटनाओं को अब रोका जा सकेगा खास बात यह है कि यह तकनीक स्‍वदेशी है इस वजह से इसकी लागत काफी कम है

Leave a Reply

Required fields are marked *