भाजपा के पन्ना प्रमुखों और कार्यकर्ताओं से केजरीवाल की अपील बोले- BJP में रहो और AAP के लिए करो काम

भाजपा के पन्ना प्रमुखों और कार्यकर्ताओं से केजरीवाल की अपील बोले- BJP में रहो और AAP के लिए करो काम

अहमदाबाद। गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियां जमकर रैलियां कर रही हैं। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पन्ना प्रमुखों और कार्यकर्ताओं से सत्तारूढ़ पार्टी के साथ बने रहकर अपनी पार्टी के लिए काम करने की अपील की।


उन्होंने कहा कि हमें भाजपा के नेता नहीं चाहिए भाजपा नेताओं को अपने पास रखे। उन्होंने भाजपा पन्ना प्रमुखों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि आप लोगों ने इतने सालों तक भाजपा की सेवा की आप लोगों को क्या मिला ? आपके बच्चों को इन लोगों (भाजपा) ने स्कूल दिए ? अस्पताल बनाए ? सच-सच बताना आप लोगों को अपने घर की ज्वेलरी बेचनी पड़ती है। आप लोगों को भाजपा छोड़ने की जरूरत नहीं है।


AAP के लिए करें काम


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आप लोगों से वादा करता हूं कि अगर आप भाजपा में रहते हुए आम आदमी पार्टी के लिए काम करते हो तो हमारी सरकार बनने पर बिजली मुफ्त की जाएगी। जिसका फायदा आपको भी होगा। उन्होंने कहा कि पेमेंट भाजपा से ही लो और काम हमारे लिए करो। मैं आप लोगों को मुफ्त बिजली दूंगा अच्छे स्कूल बनाऊंगा मुफ्त शिक्षा दूंगा अच्छे अस्पताल बनाऊंगा। ऐसे में मै तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं से कहता हूं कि आप लोग वहीं रहो और काम हमारे लिए करो।

Leave a Reply

Required fields are marked *