जम्मू कश्मीर में ग्रेनेड हमला मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार पुलिस ने दो ग्रेनेड किये बरामद

जम्मू कश्मीर में ग्रेनेड हमला मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार पुलिस ने दो ग्रेनेड किये बरामद

रामबन/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में पिछले महीने एक पुलिस चौकी पर हुए हमले के कथित मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया गया है और उससे प्राप्त सूचना के आधार पर वनक्षेत्र से दो ग्रेनेड बरामद किये गये हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में कहा कि इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता रियासी के ठकराकोट गांव के शौकत अली लाइवाल को गिरफ्तार किया गया है और गुल के जब्बार वन से दो ग्रेनेड बरामद किेय गये।


जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक प्रवासी मजदूर पर गोलियां चला दीं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित मुनीरुल इस्लाम पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अधिकारी के मुताबिक घटना उगरगुंड इलाके में सुबह के समय हुई। उन्होंने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Required fields are marked *