National News

 इंदौर में तीन मंजिला इमारत ढही, परिवार के 14 लोग दबे, 2 की मौत, 3 माह की बच्ची समेत 12 बचाए गए

इंदौर में तीन मंजिला इमारत ढही, परिवार के 14 लोग दबे, 2 की मौत, 3 माह की बच्ची समेत 12 बचाए गए

मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन मंजिला इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। इंदौर के रानीपुरा इलाके में सोमवार रात बारिश के बाद एक इमारत ढह गई, जिसके मलबे में एक ही परिवार के 14 सदस्य दब गए। बचाव अभियान के बाद 12 लोगों को महाराजा यशवंतराव शासकीय अस्पताल (एमवायएच) में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इस बीच, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो .....

Read More
ड्रग्स पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, ऑपरेशन कवच में 21 लाख कैश और करोड़ों की हेरोइन जब्त, 120 तस्कर दबोचे

ड्रग्स पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, ऑपरेशन कवच में 21 लाख कैश और करोड़ों की हेरोइन जब्त, 120 तस्कर दबोचे

"ऑपरेशन कवच 10.0" के तहत, दिल्ली पुलिस ने एनडीपीएस के 96 मामलों में 120 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ-साथ 21 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस ने राजधानी भर में 2,003 जगहों पर छापे मारे और विभिन्न अपराधों के लिए 800 से ज़्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आगामी त्योहारी सीज़न को देखते हुए इस अभियान के तहत मादक पदार्थों के तस्.....

Read More
करोड़ों के लोन का लालच देकर इंटीरियर डेकोरेटर को लूटा, ठाणे में 97 लाख की धोखाधड़ी

करोड़ों के लोन का लालच देकर इंटीरियर डेकोरेटर को लूटा, ठाणे में 97 लाख की धोखाधड़ी

कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कोष के जरिए व्यावसायिक ऋण दिलाने के बहाने एक इंटीरियर डेकोरेटर से 97.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपियों ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर इलाके में रहने वाले 45 वर्षीय पीड़ित को सीएसआर के तहत कोष से 2.75 करोड़ रुपये का व्यावसायिक ऋण दिलाने का वादा .....

Read More
लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया है कि ट्रोलर्स, बिकाऊ मीडिया और पार्टी पर कब्ज़ा करने की बुरी मंशा रखने वाले लोग उनके खिलाफ निराधार अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मेरे संदर्भ में ट्रोलर्स, उद्दंडों, पेड - मीडिया एवं पार्टी हड़पने की कुत्सित मंशा रखने वालों के द्वारा फैलाये जा रहे तमाम अफवाह निराधार और मेरी छवि को नुकसान पहुँचाने के मकसद से किए जा र.....

Read More
CCTV फुटेज ने खोली पोल! मारपीट मामले में उन्नी मुकुंदन को कोर्ट ने किया तलब

CCTV फुटेज ने खोली पोल! मारपीट मामले में उन्नी मुकुंदन को कोर्ट ने किया तलब

मार्को में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध मलयालम अभिनेता उन्नी मुकुंदन को कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि कक्कनाड न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें उनके पूर्व पीआर मैनेजर विपिन कुमार द्वारा दायर मारपीट के मामले में 27 अक्टूबर को अदालत में पेश होने के लिए बुलाया है। यह समन पुलिस की उस जाँच के बाद जारी किया गया है जिसमें लगभग 10 मिनट के सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान.....

Read More
तलाक के बाद पत्नी ने मांगे 5 करोड़ तो भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज, दे डाली सख्त चेतावनी

तलाक के बाद पत्नी ने मांगे 5 करोड़ तो भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज, दे डाली सख्त चेतावनी

अदालत ने 5 करोड़ रुपये की मांग को अनुचित बताया और कहा कि ऐसा रुख प्रतिकूल आदेशों को आमंत्रित कर सकता है। न्यायमूर्ति पारदीवाला ने कहा कि हम दोनों पक्षों को समझौते के लिए सर्वोच्च न्यायालय मध्यस्थता केंद्र में वापस जाने का निर्देश देते हैं। हमें बताया गया है कि पत्नी ने विवाह विच्छेद के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की है। दोनों पक्षों के बीच वैवाहिक जीवन लगभग एक वर्ष का ही है। न्यायमूर्ति पारदीवा.....

Read More
भोपाल में नवरात्रि के लिए 2 अक्टूबर तक मांस, मछली, अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध

भोपाल में नवरात्रि के लिए 2 अक्टूबर तक मांस, मछली, अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध

मध्य प्रदेश के भोपाल में प्रशासन ने नवरात्रि के दौरान मांस, मछली और अंडों की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह प्रतिबंध 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लागू रहेगा। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, भोपाल की अनुविभागीय मजिस्ट्रेट दिव्या पटेल ने बताया, "नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होगी। इसे देखते हुए, शहर में 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मांस, मछली और अंडों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया ग.....

Read More
बीजेपी सांसद की पत्नी हुईं डिजिटल अरेस्ट, 14 लाख गंवाए, पुलिस ने सारी रकम वापस दिला दी

बीजेपी सांसद की पत्नी हुईं डिजिटल अरेस्ट, 14 लाख गंवाए, पुलिस ने सारी रकम वापस दिला दी

बेंगलुरु पुलिस ने चिक्कबल्लापुर के भाजपा सांसद और कर्नाटक के पूर्व मंत्री डॉ. के. सुधाकर की पत्नी डॉ. प्रीति सुधाकर द्वारा खोए गए 14 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। वे डिजिटल अरेस्ट नामक एक साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुई थीं। पुलिस की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 26 अगस्त को 44 वर्षीय प्रीति को मुंबई साइबर क्राइम अधिकारी बनकर धोखेबाजों से एक व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया। उन्होंने दावा किया कि उनका बैंक.....

Read More
शहद उत्पादन में देश का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक राज्य बना बिहार

शहद उत्पादन में देश का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक राज्य बना बिहार

पिछले करीब 20 वर्षों में बिहार ने शहद के उत्पादन में काफी तेजी से प्रगति की है। 2005 से पूर्व जहां राज्य में काफी कम मात्रा में शहद का उत्पादन होता था वहीं अब यह बढ़ कर वर्ष 2023-24 में 18,030 मीट्रिक टन से अधिक हो गया है। बिहार देश में शहद का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक राज्य बन गया है। राज्य में शहद का उत्पदान लगातार बढ़ रहा है। शहद उत्पादन में बढ़ोत्तरी होने के कारण हजारों लोगों को रोजगार मिला .....

Read More
एयरसेल-मैक्सिस मनी लॉन्ड्रिंग केस, मलेशियाई कंपनी को नया समन जारी

एयरसेल-मैक्सिस मनी लॉन्ड्रिंग केस, मलेशियाई कंपनी को नया समन जारी

विशेष अदालत ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान 2006 में एयरसेल के अधिग्रहण के लिए उसकी सहायक कंपनी को दी गई एफआईपीबी मंजूरी के संबंध में सीबीआई के अनुरोध पर मलेशियाई दूरसंचार कंपनी मैक्सिस और उसके पूर्व निदेशक ऑगस्टस राल्फ मार्शल को नया समन जारी किया है। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने इस मामले के संबंध में मलेशियाई कंपनी एस्ट्रो ऑल एशिया नेटवर्क को भी समन जारी करने का अनुरोध क.....

Read More

Page 83 of 1055

Previous     79   80   81   82   83   84   85   86   87       Next