राष्ट्रपति के शपथ समारोह में मल्लिकार्जुन खड़गे को समुचित स्थान पर नहीं बैठाया गया: विपक्षी दल
नयी दिल्ली। कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों ने सोमवार को दावा किया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को ऐसी सीट पर बैठाया गया जो उनकी पद की गरिमा के अनुरूप नहीं थी। उन्होंने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर यह दावा भी किया कि एक वरिष्ठ नेता का जानबूझकर अनादर किया गया है जिसको लेकर वे हैरानी और विरोध जताते हैं।.....
Read More