National News

राहुल-सोनिया दोनों के जवाब एक समान

राहुल-सोनिया दोनों के जवाब एक समान

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का तीसरा दिन समाप्त हो गया है। यह तीसरा मौका था जब ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष को पूछताछ के लिए बुलाया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ के दौरान राहुल गांधी द्वारा जांच एजेंसी के अधिकारियों को दिए गए जवाब जैसा ही जवाब दे रही हैं। पूछताछ के पहले दो दिनों .....

Read More
गुजरात में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 37 पहुंची 14 आरोपी गिरफ्तार

गुजरात में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 37 पहुंची 14 आरोपी गिरफ्तार

अहमदाबाद। गुजरात के बोटाद जिले में जहरीली शराब पीने से और लोगों की मौत के बाद गुजरात में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई। लगभग 70 अन्य लोग अस्पताल में भर्ती रहे जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि रोजिड गांव और आसपास के इलाकों में शराब तस्करों ने अत्यधिक जहरीली मिथाइल अल्कोहल से बनी शराब स्.....

Read More
फिलीपीन में 7.3 तीव्रता के भूकंप के झटके इमारतों को नुकसान पहुंचा

फिलीपीन में 7.3 तीव्रता के भूकंप के झटके इमारतों को नुकसान पहुंचा

मनीला| उत्तरी फिलीपीन में बुधवार को 7.3 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए।

राजधानी मनीला में भूकंप के कारण इमारतों में दरारें आ गयी और भय के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने बताया कि अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फिलीपीन के ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान ने बताया कि भूकंप का केंद्र अब्रा प्रांत में किसी पर्वतीय इलाके में जमीन से 25 किलोमी.....

Read More
हर घर तिरंगा अभियान ऐसे सफल बनाएगी सरकार बड़ी हस्तियां करेंगी सोशल मीडिया पर पोस्ट

हर घर तिरंगा अभियान ऐसे सफल बनाएगी सरकार बड़ी हस्तियां करेंगी सोशल मीडिया पर पोस्ट

नयी दिल्ली। संसद में विपक्ष कई बड़े मुद्दों पर सरकार को घेर रहा हैं ऐसे में दूसरी तरफ सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक अपने हर घर तिरंगा अभियान में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने का प्रयास तेज कर दिया हैं। सरकार के सूत्रों ने बताया कि 1 अगस्त से विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 500-750 शीर्ष हस्तियां अभियान में अपनी भागीदारी के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर.....

Read More
सोनिया गांधी से ईडी फिर करेगी पूछताछ कांग्रेस नेताओं के भारी विरोध के बीच पूछे जाएंगे सवाल

सोनिया गांधी से ईडी फिर करेगी पूछताछ कांग्रेस नेताओं के भारी विरोध के बीच पूछे जाएंगे सवाल

नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की उपस्थिति के दूसरे दिन छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के एक दिन बाद 75 वर्षीय को बुधवार को फिर से पेश होने के लिए कहा गया है। 

सोनिया गांधी को आज यानी 27 जुलाई को तीसरे दौर की पूछताछ के लिए तलब किया है। इससे पहले केंद्रीय एजेंसी द्वारा गांधी से 6 घंटे से अधिक समय तक पू.....

Read More
भारत शतरंज ओलंपियाड में पदक जीतने का मजबूत दावेदार: कार्लसन

भारत शतरंज ओलंपियाड में पदक जीतने का मजबूत दावेदार: कार्लसन

चेन्नई|  मौजूदा विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन ने मंगलवार को कहा कि मेजबान भारत आगामी 44वें शतरंज ओलंपियाड में पदक जीतने का मजबूत दावेदार है। भारत पहली बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी 28 जुलाई से 10 अगस्त तक करेगा।

ओलंपियाड में भाग लेने के लिए यहां पहुंचे कार्लसन ने कहा भारत की दोनों टीमों में शानदार खिलाड़ी हैं और मुझे लगता है कि दोनों के पास पदक जीतने का मौका है।

<.....

Read More
जासूसी के मामले में सेना का जवान गिरफ्तार

जासूसी के मामले में सेना का जवान गिरफ्तार

जयपुर| जासूसी के मामले में भारतीय सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी जवान शांतिमय राणा (24) राजस्थान में पदस्थापित था और उसे दो महिलाओं ने मोहपाश में फंसाया था।

पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) उमेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी रेजिमेंट से संबंधित गोपनीय जानकारी और सेना अभ्यास के वीडियो कथित महिलाओ.....

Read More
विपक्षी सांसदों के निलंबन पर ओ ब्रायन ने कहा- शायद एक और धरने का समय आ गया है

विपक्षी सांसदों के निलंबन पर ओ ब्रायन ने कहा- शायद एक और धरने का समय आ गया है

नयी दिल्ली|  तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने दो दिन में लोकसभा और राज्यसभा से 23 विपक्षी सांसदों को निलंबित किए जाने के बाद मंगलवार को कहा कि शायद एक और लंबे दिन-रात्रि के धरने का समय आ गया है।

इससे पहले दिन में 19 राज्यसभा सदस्यों को सदन की कार्यवाही बाधित करने के आरोप में शुक्रवार तक के लिए निलंबित कर दिया गया। सोमवार को कांग्रेस के चार लोकसभा सांसदों को शेष सत्र के लि.....

Read More
सरकार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अपने खर्चे पर कराएगी: सोरेन

सरकार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अपने खर्चे पर कराएगी: सोरेन

रांची| झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को यहां कहा कि सरकार ऐसे अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अपने खर्चे पर कराएगी जो इनका खर्च वहन करने में सक्षम नहीं हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां सचिवालय में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय प्राशासनिक सेवा 2021 में सफल हुए झारखंड के अभ्यर्थियों के अभिनंदन समारोह में यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में जल.....

Read More
मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया : सूत्र

मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया : सूत्र

नयी दिल्ली| मंकीपॉक्स से संक्रमित होने के संदेह में एक व्यक्ति को यहां लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की उम्र 30 से 40 साल के बीच है। वह राष्ट्रीय राजधानी में मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों में से नहीं है।

उसका विदेश यात्रा का इतिहास है। सूत्रों ने कहा कि रोगी के शरीर.....

Read More

Page 737 of 1061

Previous     733   734   735   736   737   738   739   740   741       Next